कतर में हमास नेताओं को हटाना ही शांति वार्ता की कुंजी : नेतन्याहू
यरुशलम : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि कतर में रह रहे हमास के शीर्ष नेताओं को हटाना गाजा युद्ध खत्म करने और सभी बंधकों की रिहाई में सबसे बड़ी बाधा को दूर कर देगा। हाल ही में इजराइल ने…

यरुशलम : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि कतर में रह रहे हमास के शीर्ष नेताओं को हटाना गाजा युद्ध खत्म करने और सभी बंधकों की रिहाई में सबसे बड़ी बाधा को दूर कर देगा।
हाल ही में इजराइल ने दोहा में हमास नेतृत्व को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए थे, जिनकी क़तर ने कड़ी निंदा की। यही कतर लंबे समय से युद्धविराम वार्ता का प्रमुख स्थल रहा है।
हमास ने दावा किया है कि इस हमले में उसके पांच सदस्य मारे गए, जिनमें निर्वासित गाजा प्रमुख खलील अल-हैय्या का बेटा भी शामिल है। हालांकि, संगठन की शीर्ष नेतृत्व टीम और वार्ता में शामिल प्रतिनिधि सुरक्षित बच निकले। कतर ने कहा कि इस हमले में उसकी आंतरिक सुरक्षा बल का एक सदस्य भी मारा गया।
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “कतर में बैठे हमास के आतंकी सरगना गाजा के लोगों की परवाह नहीं करते। वे युद्धविराम की हर कोशिश को रोकते रहे ताकि युद्ध लंबा खिंचता जाए।”
वहीं, हमास ने इस हमले को वार्ता को पटरी से उतारने की कोशिश बताते हुए कहा कि इससे उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आएगा। संगठन का कहना है कि सभी बंधकों की रिहाई तभी संभव होगी जब युद्ध समाप्त करने का समझौता होगा और फिलिस्तीन को स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिलेगा।
इजराइल की मांग है कि हमास न केवल सभी बंधकों को छोड़े बल्कि अपने हथियार भी डाल दे। दूसरी ओर, हमास हथियार छोड़ने से पहले स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की गारंटी चाहता है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
