ओलंपिक चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर खेल मंत्रालय का जोर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने गुरुवार को ओलंपिक खेलों से जुड़े सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों को निर्देश दिया है कि वे लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए खिलाड़ियों की योग्यता चयन प्रक्रिया और चयन मानदंड को…

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने गुरुवार को ओलंपिक खेलों से जुड़े सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों को निर्देश दिया है कि वे लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए खिलाड़ियों की योग्यता चयन प्रक्रिया और चयन मानदंड को 15 जुलाई तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करें।
मंत्रालय ने कहा है कि ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल, पैरा एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल जैसे बड़े आयोजनों के लिए चयन नीति और मानदंड संबंधित खेलों के शुरू होने से कम-से-कम दो वर्ष पहले सार्वजनिक किए जाने चाहिए।
खेल मंत्रालय ने सभी महासंघों से कहा है कि चयन नीति, योग्यता का रास्ता और खिलाड़ियों के चयन की पूरी प्रक्रिया को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ-साथ इसे अपने सदस्य राज्य संघों और भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ भी साझा करें। लॉस एंजेलिस ओलंपिक का आयोजन 14 जुलाई से 30 जुलाई 2028 तक होगा।
मंत्रालय ने बताया कि लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए विभिन्न खेलों के क्वालिफिकेशन पाथवे संबंधित अंतरराष्ट्रीय महासंघ पहले ही जारी कर चुके हैं। इन्हीं दिशानिर्देशों के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघों को अपनी चयन प्रक्रिया तय करनी होगी। सभी महासंघों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 जुलाई तक यह जानकारी सार्वजनिक करें और अपने सभी संबद्ध राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश संघों तक भी पहुंचाएं।
खेल मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि सभी खिलाड़ियों और संबंधित हितधारकों को समय रहते चयन प्रक्रिया, योग्यता मानदंड और नियमों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
