द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला फुटबॉल टीम पर्थ में दो मैत्री मैच खेलेगी

नई दिल्ली : भारतीय महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में दो मैत्री मैच खेलेगी। भारतीय टीम 19 फरवरी को पर्थ रेडस्टार फुटबॉल क्लब और 23 फरवरी को पर्थ अज़्ज़ुरी फुटबॉल क्लब के खिलाफ मैदान में उतरेगी। अखिल…

Ragwendra P Singh
February 18, 2026
2 min read
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला फुटबॉल टीम पर्थ में दो मैत्री मैच खेलेगी

नई दिल्ली : भारतीय महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में दो मैत्री मैच खेलेगी। भारतीय टीम 19 फरवरी को पर्थ रेडस्टार फुटबॉल क्लब और 23 फरवरी को पर्थ अज़्ज़ुरी फुटबॉल क्लब के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

 

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अनुसार तुर्किये में प्रशिक्षण शिविर समाप्त करने के बाद भारतीय महिला टीम 11 फरवरी को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं। टीम अगले महीने होने वाले एशियाई महिला फुटबॉल कप की तैयारियों में जुटी है।

 

# मैच कार्यक्रम

 

*

 

19 फरवरी, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट (भारतीय समयानुसार) – भारत बनाम पर्थ रेडस्टार फुटबॉल क्लब, डालमाटिनैक पार्क, पर्थ

 

*

 

23 फरवरी, शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार) – भारत बनाम पर्थ अज़्ज़ुरी फुटबॉल क्लब, मैसेडोनिया पार्क, पर्थ

 

दोनों मुकाबले बंद दरवाजों के पीछे, बिना दर्शकों की उपस्थिति में खेले जाएंगे।

 

# तुर्किये दौरे का प्रदर्शन

 

भारत ने तुर्किये दौरे के दौरान यूक्रेन, रूस, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और रोमानिया के क्लबों के खिलाफ कुल छह अभ्यास मुकाबले खेले, जिनमें तीन में जीत, एक मुकाबला बराबरी पर और दो में हार का सामना करना पड़ा।

 

हालिया मुकाबले में भारतीय टीम को रोमानिया के क्लब एफके चिकसेरेडा मिएरकुरिया चिउक फुटबॉल क्लब के खिलाफ 0-1 से पराजय झेलनी पड़ी। इससे पहले भारतीय टीम ने रूस के क्लब ज़्वेज्दा-2005 पर्म फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया था।

 

भारतीय टीम ने जर्मनी के क्लब हर्था बीएससी महिला फुटबॉल टीम को भी 1-0 से मात दी थी।

 

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ये दोनों अभ्यास मुकाबले एशियाई महिला फुटबॉल कप से पहले भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण तैयारी साबित होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।