द इंडियन व्यू

ऑनलाइन सेकंड हैंड कार खरीद का झांसा देकर 5.90 लाख की ठगी

शिमला : ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठियोग क्षेत्र के एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस थाना ठियोग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।…

Ragwendra P Singh
June 14, 2025
2 min read
ऑनलाइन सेकंड हैंड कार खरीद का झांसा देकर 5.90 लाख की ठगी

शिमला : ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठियोग क्षेत्र के एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस थाना ठियोग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव महसू, डाकघर मोहरी, तहसील ठियोग, जिला शिमला निवासी शिव लाल पुत्र मानी राम ने एसीजेएम अदालत ठियोग के आदेशों के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने एक सेकंड हैंड कार खरीदने के लिए ऑनलाइन माध्यम से कुल 5,90,609 रुपये की राशि ट्रांसफर की थी।

शिव लाल ने यह रकम तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा निवासी प्रवीण कुमार के एसबीआई बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की थी। लेकिन प्रवीण कुमार ने कार न भेजकर उक्त राशि हड़प ली।

शिकायत के अनुसार यह पूरा लेनदेन इंटरनेट के माध्यम से हुआ था। कोर्ट के आदेश पर ठियोग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रवीण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार यह धोखाधड़ी का मामला है जिसमें बड़ी धनराशि ऐंठी गई है। आरोपी की लोकेशन व बैंक लेनदेन का विवरण खंगाला जा रहा है और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय पूर्ण सतर्कता बरतें और किसी भी अनजान व्यक्ति के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने से पहले उसके दस्तावेजों और वाहन की वास्तविकता की पुष्टि करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…