द इंडियन व्यू

एसजी पाइपर्स ने किया ऐलान - जरमनप्रीत पुरुष व नवनीत महिला टीम के होंगे कप्तान

हॉकी इंडिया लीग फ्रेंचाइजी एसजी पाइपर्स ने बुधवार को डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह और फारवर्ड नवनीत कौर को अपनी क्रमश: पुरुष और महिला टीम का कप्तान नियुक्त करने का ऐलान किया। ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर काइ विलोट पुरुष टीम के उप…

Ragwendra P Singh
December 3, 2025
1 min read
एसजी पाइपर्स ने किया ऐलान - जरमनप्रीत पुरुष व नवनीत महिला टीम के होंगे कप्तान

हॉकी इंडिया लीग फ्रेंचाइजी एसजी पाइपर्स ने बुधवार को डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह और फारवर्ड नवनीत कौर को अपनी क्रमश: पुरुष और महिला टीम का कप्तान नियुक्त करने का ऐलान किया। ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर काइ विलोट पुरुष टीम के उप कप्तान होंगे।

महिला टीम में नवनीत को कप्तान कायम रखा गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया की केटलिन नोब्स टीम के साथ अपने पहले सत्र में उप कप्तान की भूमिका निभाएंगी।

पिछले सत्र में जरमनप्रीत एसजी पाइपर्स की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में थे। उन्होंने इसके बाद एशिया कप 2025 में भारत की खिताबी जीत के दौरान भी शानदार प्रदर्शन किया। विलोट ने भी रविवार को हॉकी क्लब मेलबर्न को हॉकी वन खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

साभार : गूगल

नवनीत ने पिछले सत्र में कप्तान के तौर पर ठोस प्रदर्शन किया था। उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया और कई निर्णायक गोल दागे। उन्होंने भारत के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन किया। एचआईएल 2025 चैंपियन टीम की सदस्य रहीं नोब्स ने भी रविवार को अपनी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर्थ थंडरस्टिक्स को हॉकी वन खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।