द इंडियन व्यू

एसएलआई को लेकर उत्साहित अंजुम मौदगिल, बोलीं- युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी प्रतियोगिता

नई दिल्ली : अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल ने शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) की शुरुआत को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह पहली बार हो रहा है कि निशानेबाजी के लिए कोई लीग आयोजित की…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
एसएलआई को लेकर उत्साहित अंजुम मौदगिल, बोलीं- युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी प्रतियोगिता

नई दिल्ली : अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल ने शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) की शुरुआत को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह पहली बार हो रहा है कि निशानेबाजी के लिए कोई लीग आयोजित की जा रही है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं पिछले 17 वर्षों से इस खेल से जुड़ी हूं और मैंने इसे लगातार आगे बढ़ते देखा है। अब जब इसकी एक प्रतियोगिता होने जा रही है, तो यह खेल को और मजबूती देगी और लोग इसके बारीक पहलुओं को भी समझ पाएंगे।

देश में निशानेबाजी को बढ़ावा देने के लिए नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने पिछले महीने शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) के उद्घाटन संस्करण की घोषणा की थी। यह लीग इस वर्ष 20 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच खेली जाएगा। लीग में देश एवं विदेश के प्रमुख निशानेबाज भाग लेंगे।

भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल ने एनआरएआई की ओर से जारी बयान में कहा कि यह प्रतियोगिता भारतीय खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर की तैयारियों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि हम वरिष्ठ खिलाड़ियों ने वर्षों से एक तय ढांचे में खेला है, लेकिन जो नई पीढ़ी आ रही है, वह बहुत आत्मविश्वासी है और ज्यादा से ज्यादा अनुभव लेना चाहती है। ऐसे में इस तरह की प्रतियोगिताएं उनके लिए बहुत सहायक होंगी।

मौदगिल के अनुसार इस प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी से युवा भारतीय खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब अन्य देशों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो अनुभव, रणनीति और सोचने के तरीके में विविधता आएगी। किसी भी खेल में बड़ा बदलाव तभी आता है जब आप अन्य संस्कृतियों और पद्धतियों को अपनाने के लिए तैयार हों। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता देश में नई प्रतिभाओं को निखारने और पहचान दिलाने में सहायक होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।