द इंडियन व्यू

एशेज से पहले स्टीव स्मिथ का धमाका, शेफील्ड शील्ड में जड़ा शतक

अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के स्टैंड इन कैप्टन स्टीव स्मिथ शेफील्ड शील्ड में खेल रहे हैं। एशेज सीरीज से पहले वह डोमेस्टिक फर्स्ट…

Ragwendra P Singh
October 29, 2025
2 min read
एशेज से पहले स्टीव स्मिथ का धमाका, शेफील्ड शील्ड में जड़ा शतक

अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के स्टैंड इन कैप्टन स्टीव स्मिथ शेफील्ड शील्ड में खेल रहे हैं। एशेज सीरीज से पहले वह डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दमदार लय में नजर आए हैं। स्टीव स्मिथ ने घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए दमदार शतक जड़ा है।

इस तरह बोला जा सकता है कि स्टीव स्मिथ की एशेज सीरीज की तैयारी धाकड़ है। कुछ और मैच भी वे न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उनके सामने मार्नस लाबुशेन वाली टीम थी। स्टीव स्मिथ क्वींसलैंड के खिलाफ शेफील्ड शील्ड के इस मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने 176 गेंदों का सामना किया।

20 चौके और एक छक्का अपनी 118 रनों की पारी में उन्होंने जड़ा। उनका स्ट्राइक रेट 67.05 का था। स्मिथ घरेलू परिस्थितियों में कितने खतरनाक हैं, ये सभी को पता है। एशेज सीरीज में अब उनके कंधों पर पहले मैच में दोहरी जिम्मेदारी होगी, क्योंकि उनको कप्तानी भी करनी है।

साभार : गूगल

इसके पीछे का कारण ये है कि पैट कमिंस पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के नियमित कप्तान हैं। न्यू साउथ वेल्स के लिए स्टीव स्मिथ तब बल्लेबाजी के लिए उतरे, जब टीम को अच्छी शुरुआत मिली। 116 रन पर 2 विकेट गिर गए थे। इसके बाद उन्होंने कुर्टिस पीटरसन के साथ 202 रनों की साझेदारी की।

टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। अपना शतक पूरा किया और आउट हो गए। पीटरसन ने भी इस बीच शतक पूरा किया और वे खबर लिखे जाने तक नाबाद हैं। सैम कॉन्टास का बल्ला इस मैच भी नहीं चला। वे टेस्ट टीम में अगले कुछ समय तक जगह नहीं बना पाएंगे।

अपने डेब्यू मैच में उन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी कर सभी का दिल जीता था, लेकिन इसके बाद से लगभग हर पारी में वे बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे, जो उनके लिए चिंता का विषय है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में ओपनर्स की जगह खाली है और उस्मान ख्वाजा के बाद एक और स्थान खाली हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।