एशेज ओपनर से बाहर हुए सीन एबॉट, जोश हेजलवुड फिट घोषित
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज़ से पहले चोट के मोर्चे पर झटका लगा है। तेज गेंदबाज सीन एबॉट को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया है, जबकि जोश हेजलवुड को स्कैन के बाद फिट घोषित किया गया है और वे…

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज़ से पहले चोट के मोर्चे पर झटका लगा है। तेज गेंदबाज सीन एबॉट को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया है, जबकि जोश हेजलवुड को स्कैन के बाद फिट घोषित किया गया है और वे टीम के साथ पर्थ में जुड़ेंगे।यह घटना न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान हुई, जब दोनों गेंदबाज लंच के बाद मैदान पर नहीं लौटे।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, “जोश हेजलवुड पर्थ में होने वाले एशेज टेस्ट के लिए नियोजित कार्यक्रम के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे। हेजलवुड ने दाहिनी हैमस्ट्रिंग में जकड़न की शिकायत की थी, लेकिन स्कैन में किसी प्रकार की मांसपेशीय चोट नहीं पाई गई है। वे पहले टेस्ट की तैयारी सामान्य रूप से जारी रखेंगे।”बोर्ड ने बताया, “सीन एबॉट के स्कैन में मॉडरेट ग्रेड हैमस्ट्रिंग इंजरी की पुष्टि हुई है। वे पर्थ टेस्ट के लिए चयन के योग्य नहीं होंगे और आने वाले हफ्तों में उनके रिहैब की योजना तैयार की जाएगी।”गौरतलब है कि पैट कमिंस पहले ही चोट के कारण पर्थ टेस्ट से बाहर हैं, जिससे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी विभाग में चिंता बढ़ गई है। लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन और स्पेंसर जॉनसन भी इस समय चोटिल हैं।ऐसे में अगर किसी और तेज गेंदबाज को चोट लगती है, तो 31 वर्षीय ब्रेंडन डॉगेट को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। उन्होंने इस सीजन में शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14.69 की औसत से 13 विकेट झटके हैं।इस बीच, पैट कमिंस ने एससीजी पर अपनी रिकवरी पर काम जारी रखा और उम्मीद है कि वे 4 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट तक फिट हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
