द इंडियन व्यू

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप: इलावेनिल-बबूता की जोड़ी का स्वर्णिम निशाना

ओलंपियन इलावेनिल वलारिवन और अर्जुन बबूता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप (राइफल और पिस्टल) में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया जिससे भारतीय निशानेबाजों का…

Ragwendra P Singh
February 8, 2026
2 min read
एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप: इलावेनिल-बबूता की जोड़ी का स्वर्णिम निशाना

ओलंपियन इलावेनिल वलारिवन और अर्जुन बबूता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप (राइफल और पिस्टल) में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया जिससे भारतीय निशानेबाजों का दबदबा लगातार बना रहा।

भारत की जीत की लय जारी रखते हुए हिमांशु ढिल्लों और शांभवी क्षीरसागर ने इसी स्पर्धा के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की एयर राइफल स्पर्धा में शनिवार को स्वर्ण जीत चुकी इलावेनिल ने चार टीम के फाइनल में 24 शॉट में 253.4 का स्कोर किया जबकि बबूता ने पदक दौर में खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए 251.6 अंक जुटाए जिससे जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।

इलावेनिल और बबूता ने मिलकर 505.0 अंक बनाए जिससे वे दक्षिण कोरिया की यूनजी क्वोन और किम वूरिम (501.0) से चार अंक आगे रहे जिन्हें रजत पदक मिला। जापान की मिसाकी नोबाटा और नाओया ओकाडा की जोड़ी ने 437.1 अंक से कांस्य पदक जीता।

भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में भी अपना दबदबा बनाते हुए 632.8 के कुल स्कोर से पहला स्थान हासिल किया। हिमांशु और शांभवी ने शनिवार को अपनी व्यक्तिगत सफलताओं के बाद मिश्रित टीम स्वर्ण पदक भी जीता। उन्होंने फाइनल में 502.4 का स्कोर बनाया जो एशियाई जूनियर रिकॉर्ड है।

भारतीय जोड़ी ने कजाखस्तान की अलीना सतपायेवा और तामेरलान काबुलोव (488.6) से 13.8 अंक की बढ़त के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि मालदीव की ईशा शहीद और माईध मोहम्मद को कांस्य पदक मिला। रियो ओलंपियन गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में भारत ने तीनों पदक अपने नाम किए जिसमें हर्ष गुप्ता ने रजत और अमनप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता।

भारतीय युवा निशानेबाजों का दबदबा इस स्पर्धा में भी जारी रहा। सूरज शर्मा, मुकेश नेलावल्ली और तनिष्क मुरलीधर नायडू ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। सीनियर और जूनियर दोनों टीम ने अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की शानदार सफलता का नजारा पेश किया।

रविवार को 25 मीटर पिस्टल का प्रिसीजन चरण खत्म हुआ जिसमें ईशा सिंह 295 अंक से शीर्ष पर रहीं जबकि मनु भाकर 291 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

भारत की तीसरी प्रतिभागी रिदम सांगवान 285 अंक के साथ 13वें स्थान पर हैं। अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले रैपिड-फायर चरण और फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।