द इंडियन व्यू

एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया

आइची-नागोया : भारत ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की टीम स्क्वैश स्पर्धा में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले पूल मुकाबले में चीन को 3-0 से हरा दिया। सूरज कुमार चंद, वीर चोत्रानी और वेलवन सेंथिलकुमार ने अपने-अपने…

Ragwendra P Singh
September 28, 2026
1 min read
एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया

आइची-नागोया : भारत ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की टीम स्क्वैश स्पर्धा में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले पूल मुकाबले में चीन को 3-0 से हरा दिया। सूरज कुमार चंद, वीर चोत्रानी और वेलवन सेंथिलकुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई।सूरज कुमार चंद ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्होंने चीन के डू शाओछियान को 3-0 से हराया। सूरज ने मुकाबला 11-4, 11-2, 12-10 से अपने नाम किया।इसके बाद वीर चोत्रानी ने भारत की बढ़त को निर्णायक बना दिया। उन्होंने ली हाइजेन को 3-0 से हराया। वीर ने तीनों गेम 11-5, 11-5, 11-3 से जीते।वेलवन सेंथिलकुमार ने तीसरे मुकाबले में चीन के खिलाड़ी को 3-0 से हराकर भारत को क्लीन स्वीप दिलाया। उन्होंने मुकाबला 11-3, 11-2, 11-4 से जीता।भारत का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा, जो इसी ग्रुप की दूसरी टीम है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।