द इंडियन व्यू

एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर

आइची-नागोया : भारत की प्राची चौधरी ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए एथलेटिक्स में एक और पदक जोड़ा। प्राची ने फाइनल में 53.21 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल…

Ragwendra P Singh
September 26, 2026
2 min read
एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर

आइची-नागोया : भारत की प्राची चौधरी ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए एथलेटिक्स में एक और पदक जोड़ा। प्राची ने फाइनल में 53.21 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।बहरीन की सलवा नासेर ने 49.20 सेकंड के एशियाई खेल रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जहरा मनौजन जरेई ने 52.38 सेकंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।भारत की दूसरी धाविका किरण पहल 53.41 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।प्राची का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में भारत चौथे स्थान पर रहा था, जबकि इस बार भारतीय धाविका ने पोडियम पर जगह बनाई।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली प्राची चौधरी भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करती हैं और 400 मीटर तथा 4×400 मीटर रिले में हिस्सा लेती हैं। वह 2022 हांगझोऊ एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला 4×400 मीटर रिले टीम का हिस्सा थीं। उनके नाम 400 मीटर में 52.40 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जो उन्होंने 2023 में दर्ज किया था।प्राची ने 2019 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी 4×400 मीटर रिले में रजत पदक जीता था। वह सितंबर 2026 से टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत प्रशिक्षण सहायता प्राप्त कर रही हैं और एशियाई खेलों की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में भी शामिल रही हैं।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।