द इंडियन व्यू

एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

आइची-नागोया : भारत की ईशा सिंह ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। सोमवार को रोमांचक फाइनल में ईशा का स्कोर चीन की शियाओ जियारुईशुआन के बराबर 38 अंक रहा, लेकिन दूसरे शूट-ऑफ में…

Ragwendra P Singh
September 28, 2026
2 min read
एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

आइची-नागोया : भारत की ईशा सिंह ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। सोमवार को रोमांचक फाइनल में ईशा का स्कोर चीन की शियाओ जियारुईशुआन के बराबर 38 अंक रहा, लेकिन दूसरे शूट-ऑफ में मामूली अंतर से पिछड़ने के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तर कोरिया की किम ह्योन सुक ने 34 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।ईशा ने फाइनल की शानदार शुरुआत करते हुए पहले सीरीज में पांचों निशाने साधे और शुरुआती बढ़त हासिल की। दूसरी सीरीज में चार निशाने सही लगाकर वह 10 शॉट के बाद भी शीर्ष पर बनी रहीं।इसके बाद तीन हिट वाली सीरीज के कारण ईशा दूसरे स्थान पर खिसक गईं, जबकि शियाओ 13 अंकों के साथ आगे निकल गईं। ईशा ने अगली सीरीज में चार हिट लगाकर वापसी की और 20 शॉट के बाद शियाओ के साथ 16 अंकों पर बराबरी कर ली।25 शॉट के बाद ईशा और शियाओ 20-20 अंकों पर थीं और किम भी शीर्ष पर पहुंच गई थीं। हालांकि अगली सीरीज के बाद ईशा तीसरे स्थान पर खिसक गईं। उन्होंने इसके बाद पांच हिट की अहम सीरीज के साथ वापसी की और पदक पक्का किया।40 शॉट के बाद शियाओ और किम 32-32 अंकों पर थीं, जबकि ईशा के 31 अंक थे। इसके बाद रजत और कांस्य पदक का फैसला शूट-ऑफ से हुआ। ईशा और किम ने शुरुआती दो शूट-ऑफ सीरीज में तीन-तीन हिट लगाए। निर्णायक शूट-ऑफ में ईशा ने तीन निशाने साधे, जबकि किम दो ही हिट कर सकीं। इसके साथ ईशा ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया।इसके बाद स्वर्ण पदक के लिए ईशा और शियाओ के बीच शूट-ऑफ हुआ। नियमित फाइनल और पहले शूट-ऑफ के बाद दोनों के 38-38 अंक थे, इसलिए पांच शॉट का एक और निर्णायक शूट-ऑफ हुआ। इसमें शियाओ ने तीन और ईशा ने दो निशाने साधे। इस तरह शियाओ ने स्वर्ण और ईशा ने रजत पदक अपने नाम किया।इस पदक के साथ एशियाई खेलों में भारत की पदक संख्या 39 हो गई है। भारत के खाते में अब तक 4 स्वर्ण, 17 रजत और 18 कांस्य पदक हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।