एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भारत ने पहले दिन जीता 1 स्वर्ण समेत 5 पदक
ओरडोस (चीन) : एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए गुरुवार को पहले ही दिन एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए। भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक मिक्स्ड 4x400…

ओरडोस (चीन) : एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए गुरुवार को पहले ही दिन एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए। भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता।
आस्तिक प्रधान, सैंड्रा मोल साबू, सेतु मिश्रा और श्रावणी सचिन सांगले की भारतीय चौकड़ी ने 3:18.64 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह दिन का भारत के लिए आखिरी इवेंट था।
भारत का पहला पदक भरतप्रीत सिंह ने दिलाया, जिन्होंने पुरुष डिस्कस थ्रो में 52.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। चीन के ली झिक्सिन ने 60.79 मीटर के साथ स्वर्ण और उनके ही देश के जियांग जेहाओ ने 59.60 मीटर के साथ रजत पदक जीता।
पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में भारत ने दो पदक हासिल किए। शिवाजी परशुराम मदप्पागौड़ा ने 14:08.19 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि विनोद सिंह ने 14:23.67 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया। जापान के रुई सुजुकी ने 14:01.24 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
दिन का पांचवां पदक प्राची देवकर ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में जीता। उन्होंने 10:32.69 मिनट का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में चीन की यांग यीतिंग ने 10:14.68 मिनट के साथ स्वर्ण और लियू युक्सिन ने 10:25.51 मिनट के साथ रजत पदक जीता।
एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले संस्करण में भारत की ओर से 53 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन के प्रदर्शन के साथ भारतीय दल ने प्रतियोगिता में दमदार शुरुआत की है।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
