एशिया टीम चैम्पियनशिप: चीन के सामने भारत का खिताब बचाने का सपना टूटा
एशिया टीम चैम्पियनशिप में खिताब की रक्षा के इरादे से उतरी भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का सफर इस बार क्वार्टर फाइनल में ही थम गया। शुक्रवार को उसे दूसरे वरीय चीन की मजबूत टीम के खिलाफ 0–3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने…

एशिया टीम चैम्पियनशिप में खिताब की रक्षा के इरादे से उतरी भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का सफर इस बार क्वार्टर फाइनल में ही थम गया। शुक्रवार को उसे दूसरे वरीय चीन की मजबूत टीम के खिलाफ 0–3 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत ने 2024 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन इस बार टीम को पी वी सिंधू की अनुपस्थिति का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिससे उसकी संभावनाओं को बड़ा झटका लगा। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दौर में दो मुकाबले जीतकर लय जरूर बनाई थी।
दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी तन्वी शर्मा, जिन्होंने टूर्नामेंट में पहले दो मैच जीते थे, क्वार्टर फाइनल में दसवीं रैंकिंग वाली गाओ फांग जि के खिलाफ दबाव में आ गईं और उन्हें एकतरफा मुकाबले में 9–21, 9–21 से हार झेलनी पड़ी।

युगल मुकाबले में गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी ने जुझारूपन दिखाया और कड़ी टक्कर दी, लेकिन दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी जिया यी फान और झांग शू शियान के अनुभव और निरंतरता के आगे उन्हें 22–24, 18–21 से पराजित होना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
