द इंडियन व्यू

एशिया कप के सुपर फोर की तस्वीर साफ, जानिए छह मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 के सुपर फोर की तस्वीर श्रीलंका के अफगानिस्तान को हराने के साथ ही अब साफ हो चुकी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, जिससे बांग्लादेश की भी सुपर फोर…

Ragwendra P Singh
September 19, 2025
2 min read
एशिया कप के सुपर फोर की तस्वीर साफ, जानिए छह मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 के सुपर फोर की तस्वीर श्रीलंका के अफगानिस्तान को हराने के साथ ही अब साफ हो चुकी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, जिससे बांग्लादेश की भी सुपर फोर में एंट्री पक्की हो गई और साथ ही अफगानिस्तान की टीम बाहर हो गई।

भारत और पाकिस्तान पहले ही ग्रुप-ए से क्वालीफाई कर चुके थे। इस तरह से अब चार टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं।

सुपर फोर राउंड में हर टीम एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेगी। इन छह मुकाबलों के बाद अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को दुबई में फाइनल खेलेंगी। भारत फिलहाल नेट रन रेट के आधार पर अपने ग्रुप में शीर्ष पर है, और माना जा रहा है कि सुपर फोर चरण में भी वह मजबूत दावेदार रहेगा। भारतीय टीम आज शाम अपना आखिरी लीग मैच ओमान के खिलाफ खेलेगी।

एशिया कप 2025 के सुपर फोर का शेड्यूल

20 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – दुबई – रात 8:00 बजे IST

21 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान – दुबई – रात 8:00 बजे IST

23 सितंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – अबू धाबी – रात 8:00 बजे IST

24 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश – दुबई – रात 8:00 बजे IST

25 सितंबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – दुबई – रात 8:00 बजे IST

26 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – दुबई – रात 8:00 बजे IST

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…