द इंडियन व्यू

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी की वापसी, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज

नई दिल्ली : डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी की वापसी हो चुकी है, जहां एशियन चैंपियनशिपराइफल/पिस्टल की शुरुआत टीमों के आगमन के साथ हो गई है। राइफल और पिस्टल निशानेबाज़ों की यह प्रतिष्ठित…

Ragwendra P Singh
February 2, 2026
2 min read
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी की वापसी, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज

नई दिल्ली : डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी की वापसी हो चुकी है, जहां एशियन चैंपियनशिपराइफल/पिस्टल की शुरुआत टीमों के आगमन के साथ हो गई है।

राइफल और पिस्टल निशानेबाज़ों की यह प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता 10 दिनों तक चलेगी, जिसकी शुरुआत बुधवार, 04 फ़रवरी 2026 से होगी, जबकि अंतिम पदक शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 को प्रदान किए जाएंगे।

इस चैंपियनशिप में मेज़बान भारत सहित 20 देशों के कुल 311 एथलीट जूनियर और सीनियर वर्गों में भाग ले रहे हैं, जहां कुल 30 पदक दांव पर होंगे। इसके साथ ही यूथ श्रेणी की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

मेज़बान भारत ने सबसे बड़ा दल उतारा है, जिसमें 118 एथलीट शामिल हैं। कज़ाख़स्तान 35 खिलाड़ियों के साथ दूसरा सबसे बड़ा दल लेकर आया है।

क्षेत्रीय ताक़त माने जाने वाले कोरिया, ईरान और जापान ने भी मजबूत टीमें भेजी हैं, जबकि चीनी ताइपे, वियतनाम और हांगकांग के निशानेबाज़ों से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

प्रतियोगिता से पहले बात करते हुए एनआरएआई के महासचिव पवन कुमार सिंह ने इस प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारतीय निशानेबाज़ी के साथ-साथ एशियाई निशानेबाज़ों के लिए यह वर्ष बेहद अहम है, क्योंकि साल के उत्तरार्ध में एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे दो बड़े टूर्नामेंट आयोजित होने हैं, जिनमें से वर्ल्ड चैंपियनशिप से लॉसएंजेलिस ओलंपिक के पहले कोटा स्थान मिलेंगे।

ऐसे में यह प्रतियोगिता एशियाई निशानेबाज़ों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीज़न की शुरुआत का प्रतीक होगी और उन्हें अपने प्रदर्शन का शुरुआती आकलन करने का अवसर देगी। हम सभी विदेशी टीमों का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि उनका भारत प्रवास सुखद रहेगा।

खेल प्राधिकरण, खेल मंत्रालय और भारत सरकार व उनकी एजेंसियों के सहयोग से एनआरएआई ने विश्वस्तरीय आयोजन सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।”

मंगलवार को आधिकारिक प्री-इवेंट प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा, जबकि प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार (04 फ़रवरी) को चार बड़े फ़ाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल, जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल और यूथपुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल फ़ाइनल शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।