द इंडियन व्यू

एशियन गेम्स : भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, एक और पदक पक्का

निशिन (जापान) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 के फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने रविवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।इस जीत के साथ भारत का एक और पदक पक्का…

Ragwendra P Singh
September 20, 2026
2 min read
एशियन गेम्स : भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, एक और पदक पक्का

निशिन (जापान) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 के फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने रविवार को सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।इस जीत के साथ भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। अब 22 सितंबर को भारतीय महिला टीम का फाइनल मुकाबला श्रीलंका से होगा।बांग्लादेश की टीम 22 को ही पाकिस्तान के खिलाफ कांस्य पदक के लिए भिड़ेगी। श्रीलंका ने आज सुबह पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था। भारतीय महिला टीम ने 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। इस बार भी टीम स्वर्ण पदक जीतना चाहेगी।सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें, तो भारतीय महिला टीम ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के शतक की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में महज 81 रन पर सिमट गई और 114 रन से हार गई।196 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का चार रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज जुवैरिया फिरदौस खाता नहीं खोल सकीं। तीसरे ओवर में शोभना मिस्त्री चार रन बनाकर आउट हुईं। बांग्लादेश को 38 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। निगार सुल्ताना नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।बांग्लादेश की एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होती गईं। शोरना अख्तर 5 रन, दिलारा 27 रन, नाहिदा 4 रन, शर्मिन 10 रन, मारूफा 5 रन और सुल्ताना खातून ने नाबाद 12 रन बनाए। संजीदा और राबिया खान खाता भी नहीं खोल सकीं।भारत की ओर से नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि श्री चारणी ने 2 विकेट, क्रांति गौड़ और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट चटकाया।इससे पहले भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 49 गेंद में नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 9 छक्के लगाए। शेफाली के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में छह चौकों की मदद से 40 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।