समाचार पोर्टल

एशियन खेल 2026 : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण पदक

ओकाजाकी : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2026 में इतिहास रच दिया। कीर्ति, अंकिता भकत और कुमकुम मोहद की भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में 10 बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर महिला रिकर्व टीम…

Ragwendra P Singh
October 2, 2026
2 min read
एशियन खेल 2026 : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण पदक

ओकाजाकी : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2026 में इतिहास रच दिया। कीर्ति, अंकिता भकत और कुमकुम मोहद की भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में 10 बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर महिला रिकर्व टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। यह इस स्पर्धा में एशियाई खेलों का भारत का पहला स्वर्ण है।फाइनल के पहले सेट में दक्षिण कोरिया की ली युनजी ने 7 और 9, कांग चेयॉन्ग ने 10 और 10 तथा ओ येजिन ने 9 और 9 अंक हासिल किए। भारत की ओर से अंकिता भकत ने 9 और 9, कीर्ति ने 9 और 7 तथा कुमकुम ने 10 और 10 अंक जुटाए। दोनों टीमों ने 54-54 अंक बनाए और सेट बराबर रहा। मुकाबले का स्कोर 1-1 हो गया।दूसरे सेट में दक्षिण कोरिया ने 56 अंक बनाए। भारत की ओर से अंकिता भकत ने 10-10, कीर्ति ने 8-8 और कुमकुम ने 10-10 अंक हासिल किए। भारत ने भी 56 अंक जुटाए और सेट फिर बराबर रहा। इसके साथ स्कोर 2-2 हो गया।तीसरे सेट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55-51 से जीत दर्ज की। दक्षिण कोरिया की ओर से युनजी ने 8 और 8, चेयॉन्ग ने 10 और 8 तथा येजिन ने 9 और 8 अंक बनाए। भारत के लिए कीर्ति ने 10 और 8, अंकिता भकत ने 9 और 9 तथा कुमकुम ने 9 और 10 अंक जुटाए। इस जीत के साथ भारत ने 4-2 की बढ़त हासिल कर ली।निर्णायक सेट में दक्षिण कोरिया ने 54 अंक बनाए। भारत की ओर से कीर्ति ने 8 और 9, अंकिता भकत ने 8 और 9 तथा कुमकुम ने 9 और 10 अंक हासिल किए। शुरुआत में कीर्ति के पहले तीर को 8 अंक दिया गया था, लेकिन जांच के बाद उसे 9 अंक माना गया। इससे भारत का स्कोर 54 हो गया और सेट 54-54 से बराबर रहा।सेट बराबर रहने के साथ भारत ने मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ कीर्ति, अंकिता भकत और कुमकुम मोहद ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत को एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। यह एशियन खेल 2026 में भारत का 11वां स्वर्ण पदक है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…

सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…

'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…