एशियन खेल 2026 : कुश्ती में भारत को झटके, प्रियंका, रजत और दीपांशी को मिली हार
आइची-नागोया : एशियाई खेलों में कुश्ती के मुकाबलों में भारतीय पहलवानों के लिए शुक्रवार की सुबह निराशाजनक रही। महिला 76 किग्रा वर्ग में प्रिया मलिक, पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा में रजत रुहाल और महिला 50 किग्रा में दीपांशी…

आइची-नागोया : एशियाई खेलों में कुश्ती के मुकाबलों में भारतीय पहलवानों के लिए शुक्रवार की सुबह निराशाजनक रही। महिला 76 किग्रा वर्ग में प्रिया मलिक, पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा में रजत रुहाल और महिला 50 किग्रा में दीपांशी को अपने-अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।महिला 76 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में प्रिया मलिक को किर्गिस्तान की ऐपेरी मेदेत किजी ने 6-1 से हराया। भारतीय पहलवान पूरे मुकाबले में बढ़त बनाने में सफल नहीं हो सकीं और उन्हें पहले ही दौर में हारकर बाहर होना पड़ा।पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा के राउंड ऑफ 16 में रजत रुहाल को कजाकिस्तान के येदिगे कासिमबेक ने 8-3 से मात दी। पहले दौर में रजत पर निष्क्रियता की चेतावनी मिली और कासिमबेक ने एक अंक हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली।दूसरे दौर में रजत ने शानदार वापसी करते हुए कजाक पहलवान के पैर पर हमला किया और टेकडाउन से दो अंक हासिल कर 2-1 की बढ़त बनाई। कासिमबेक को भी निष्क्रियता की चेतावनी मिली। इसके बाद रजत ने अच्छी रक्षात्मक कुश्ती करते हुए एक और अंक हासिल किया और स्कोर 3-1 कर दिया।हालांकि मुकाबले के अंतिम मिनट में कासिमबेक ने लेग लेस के जरिए रजत को मुश्किल में डाल दिया और लगातार अंक जुटाते हुए बढ़त बना ली। अंत में कजाक पहलवान ने मुकाबला 8-3 से अपने नाम कर लिया।महिला 50 किग्रा वर्ग में भारतीय युवा पहलवान दीपांशी को जापान की दिग्गज पहलवान यूई सुसाकी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-0 से हराया। सुसाकी ने शुरुआत में दीपांशी को मैट से बाहर कर एक अंक हासिल किया। इसके बाद टेकडाउन और रोल के जरिए बढ़त बढ़ाते हुए पहले दौर के अंत तक 7-0 की बढ़त बना ली।दूसरे दौर में सुसाकी ने एक और टेकडाउन के साथ स्कोर 9-0 किया और फिर एक और सफल दांव से 11-0 की बढ़त हासिल कर मुकाबला तकनीकी श्रेष्ठता से अपने नाम कर लिया। सुसाकी के फाइनल में पहुंचने की स्थिति में दीपांशी को रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक के लिए उतरने का मौका मिल सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में
रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…
सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…
'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका
मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…
