द इंडियन व्यू

एलिसा हीली चोटिल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की अनुपस्थिति में ताहलिया मैकग्रा करेंगी कप्तानी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली पिंडली की चोट के चलते बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनकी अनुपस्थिति में ऑलराउंडर ताहलिया मैकग्रा कप्तानी करेंगी। पिछले दो मैचों…

Ragwendra P Singh
October 21, 2025
2 min read
एलिसा हीली चोटिल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की अनुपस्थिति में ताहलिया मैकग्रा करेंगी कप्तानी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली पिंडली की चोट के चलते बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनकी अनुपस्थिति में ऑलराउंडर ताहलिया मैकग्रा कप्तानी करेंगी। पिछले दो मैचों में शतक लगाने वाली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी।

ऑस्ट्रेलिया की मुख्य कोच शेली निश्चेके ने मंगलवार को मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसकी पिंडली में हल्का खिंचाव है।’’

ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाली हीली चार पारियों में 294 रन बनाकर इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जगह जॉर्जिया वोल फ़ोबे लिचफील्ड के साथ पारी की शुरुआत कर सकती हैं। कोच ने कहा, ‘‘हमारे पास कुछ विकल्प हैं।

साभार : गूगल

एक विकल्प जॉर्जिया वोल है जो पहले भी यह भूमिका निभा चुकी है, लेकिन हमने अभी इस पर फैसला नहीं किया है।’’ गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं और ऐसे में जब यह दोनों टीम शीर्ष स्थान के लिए होने वाले मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य एक-दूसरे पर अपनी बादशाहत साबित करना और अपनी जीत की लय कायम रखना होगा।

दोनों टीमें अब तक अजेय रही हैं। इन दोनों टीम ने अभी तक चार मैच जीते हैं जबकि दोनों का एक-एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के 1.490 की तुलना में 1.818 के बेहतर नेट रन रेट के कारण अंक तालिका में शीर्ष पर है।

इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसका शीर्ष स्थान पक्का हो जाएगा। इसके अलावा उसे सेमीफाइनल से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त भी हासिल हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।