द इंडियन व्यू

एलपीएल: आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने बनाई संतुलित और मजबूत टीम

लखनऊ। लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आगामी सत्र के लिए हाल ही में हुई नीलामी में आरईपीएल स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ‘आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स’ ने कुल 15 खिलाड़ियों की संतुलित टीम तैयार की है। क्रिकेट एसोसिएशन…

Ragwendra P Singh
February 3, 2026
4 min read
एलपीएल: आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने बनाई संतुलित और मजबूत टीम

लखनऊ। लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आगामी सत्र के लिए हाल ही में हुई नीलामी में आरईपीएल स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ‘आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स’ ने कुल 15 खिलाड़ियों की संतुलित टीम तैयार की है। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा हुई इस नीलामी में टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ जमीनी स्तर से निकली उभरती प्रतिभाओं का प्रभावशाली संयोजन देखने को मिला।

किसी परिचय के मोहताज नहीं है मार्की प्लेयर उपेंद्र यादव

तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर प्रथम श्रेणी व रणजी क्रिकेटर उपेंद्र यादव का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हाल ही में यूपी टी-20 लीग में उन्होंने अपने आक्रामक खेल से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि क्रिकेट दिग्गजों को भी प्रभावित किया।

अब एलपीएल में एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। अनुभव और आक्रामकता का यह अनोखा संगम टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है। दूसरी ओर टीम ने करन शर्मा और प्रियांशु को 1.25 लाख रुपये मे खरीदा है जो लीग के सबसे महंगे दस खिलाड़ियों में शामिल है।

नीलामी के तुरंत बाद आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने एक विशेष प्रशिक्षण शिविर की भी घोषणा की है, जहाँ एकेडमी के युवा खिलाड़ी अनुभवी क्रिकेटरों के साथ अभ्यास करेंगे।

15 सदस्यीय टीम में आरईपीएल एकेडमी के आठ खिलाड़ियों का चयन

आरईपीएल स्पोर्ट्स ने इस नीलामी के ज़रिए लखनऊ के खेल जगत में एक नया मानक स्थापित किया है। अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए फ्रेंचाइजी ने आरईपीएल क्रिकेट एकेडमी के 8 प्रतिभावान खिलाड़ियों – आकर्ष श्रीवास्तव, पीयूष देवनारायण यादव, प्रिंस मौर्या, शुभम चौबे, अभिनव उपाध्याय, अभिषेक पाण्डेय, ईशान जोहरी और वेदांत भास्कर मिश्रा को मुख्य टीम में शामिल किया गया है।

नीलामी के बाद टीम के मालिक एवं आरईपीएल ग्रुप के सीएमडी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स केवल एक टीम नहीं, बल्कि एक विज़न है। अपनी एकेडमी के बच्चों पर भरोसा जताकर हमने स्पष्ट संदेश दिया है कि आरईपीएल क्रिकेट एकेडमी का उद्देश्य केवल खिलाड़ी तैयार करना नहीं, बल्कि भविष्य के विजेता तैयार करना है।

हमारी 15 की टीम तैयार है और 25 सदस्यीय दल पूरा करने के लिए शेष 10 खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। हम उन माता-पिता के साथ यह भरोसा बनाए रखना चाहते हैं जिनके बच्चे पिछले 10 वर्षों से हमारे यहां अनुभवी कोच के मार्गदर्शन में खेल रहे हैं और जिन्होंने हम पर भरोसा जताया है।

यूपी टी-20 लीग के अनुभवी कोच सौरभ दुबे संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

टीम के कोच सौरभ दुबे होंगे जो यूपी टी20 लीग की टीम मेरठ मावरिक्स के कोचिंग स्टाफ में भी है। इसके साथ ही टीम में अनुभवी कोचिंग स्टाफ और मेंटर जुड़े है जो खिलाड़ियों को दबाव भरे मुकाबलों के लिए तैयार करेंगे।

आरईपीएल स्पोर्ट्स का लक्ष्य 'लखनऊ की टीम, लखनऊ का गौरव' (Lucknow's Team, Lucknow's Pride) के मंत्र के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें घरेलू क्रिकेट व आईपीएल के लिए तैयार करने की दिशा में काम करना है।

15 खिलाड़ियों की सूची
ग्रेड-ए (7) : आकर्ष श्रीवास्तव – गेंदबाज़, पीयूष देवनारायण यादव – विकेटकीपर, प्रिंस मौर्य – ऑलराउंडर (दाएं हाथ के बल्लेबाज़, बाएं हाथ के आर्थोडाक्स), शाश्वत कृष्णा – गेंदबाज़, शुभम चौबे – ऑलराउंडर (दाएं हाथ के बल्लेबाज़), विपिन चंद्रा – ऑलराउंडर (दाएं हाथ के बल्लेबाज़ व गेंदबाज), करन शर्मा – ऑलराउंडर (दाएं हाथ के बल्लेबाज़ व ऑफ स्पिन गेंदबाज),
ग्रेड- बी (3) : कृष्णा यादव – गेंदबाज़ (दाएं हाथ के तेज़), मनु राजा – बल्लेबाज़ (बाएं हाथ), प्रथम मिश्रा – ऑलराउंडर (दाएं हाथ के बल्लेबाज़)
ग्रेड-सी (5) : अभिनव उपाध्याय – गेंदबाज़, अभिषेक पांडेय – गेंदबाज़, ईशान जोहरी – गेंदबाज़ (दाएं हाथ के लेग स्पिन), शौर्य राज – गेंदबाज़ (दाएं हाथ के लेग स्पिन), वेदांत भास्कर मिश्रा – ऑलराउंडर।

आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स के बारे में
आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स, लखनऊ प्रीमियर लीग की एक प्रमुख फ्रेंचाइजी है, जिसका संचालन आरईपीएल स्पोर्ट्स द्वारा किया जाता है। खेल के प्रति अपने जुनून और उत्कृष्टता के लिए पहचानी जाने वाली यह टीम न केवल खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरती है, बल्कि लखनऊ में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे और खेल संस्कृति को सशक्त बनाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।