एरियास के गोल से कोलंबिया अंतिम-16 में, घाना को 1-0 से हराया
जोन एरियास के शुरुआती गोल से कोलंबिया ने फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में शनिवार को घाना को 1-0 से हराकर अंतिम-16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जगह बनाई। इस जीत के साथ कोलंबिया अब 8 जुलाई को वैंकूवर में स्विट्जरलैंड…

जोन एरियास के शुरुआती गोल से कोलंबिया ने फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में शनिवार को घाना को 1-0 से हराकर अंतिम-16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जगह बनाई। इस जीत के साथ कोलंबिया अब 8 जुलाई को वैंकूवर में स्विट्जरलैंड का सामना करेगा।
मुकाबले का एकमात्र गोल 14वें मिनट में जोन एरियास ने किया। उन्होंने लुइस सुआरेज़ के सटीक क्रॉस पर नजदीक से शानदार फिनिश करते हुए टीम को बढ़त दिलाई। सुआरेज़ मैदान पर घायल जोन कॉर्डोबा की जगह बतौर स्थानापन्न उतरने के कुछ ही क्षण बाद इस गोल की भूमिका निभाने में सफल रहे।
दूसरे हाफ में कोलंबिया ने अपनी बढ़त दोगुनी करने का भी मौका बनाया। 56वें मिनट में लुइस डियाज़ ने गेंद को जाल में पहुंचाया, लेकिन वीडियो सहायक रेफरी (वीएआर) की समीक्षा के बाद उन्हें ऑफसाइड करार दिया गया और गोल रद्द कर दिया गया।

पूरे मुकाबले में कोलंबिया का दबदबा देखने को मिला। हालांकि घाना के गोलकीपर लॉरेंस अती ज़िगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कम से कम तीन बेहतरीन बचाव किए और टीम को बड़े अंतर से हारने से बचाया। कोलंबिया ने अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखी और जीत के साथ विश्व कप के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
