एमबाप्पे के डबल धमाके से फ्रांस अंतिम-16 में, स्वीडन 3-0 से पराजित
स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे के शानदार दो गोलों से फ्रांस ने मंगलवार को फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में…

स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे के शानदार दो गोलों से फ्रांस ने मंगलवार को फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस ने शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाए रखा।
पहले हाफ के अंतिम क्षणों में फ्रांस को पहला गोल मिला। 45वें मिनट में किलियन एमबाप्पे ने शानदार फिनिश के साथ टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई और हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में फ्रांस ने आक्रामक खेल जारी रखा। 53वें मिनट में माइकल ओलिसे के बेहतरीन पास पर ब्रैडली बारकोला ने गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी।
74वें मिनट में एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल करते हुए फ्रांस की जीत पर मुहर लगा दी। इस गोल के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में अपने कुल गोलों की संख्या 18 तक पहुंचा दी।

फ्रांस की मजबूत रक्षा पंक्ति ने पूरे मुकाबले में स्वीडन के हमलों को नाकाम रखा और विपक्षी टीम को गोल करने का कोई बड़ा मौका नहीं दिया। इस शानदार जीत के साथ फ्रांस ने विश्व कप के अंतिम-16 (राउंड ऑफ-16) में प्रवेश कर लिया, जबकि स्वीडन का अभियान समाप्त हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
