द इंडियन व्यू

एबी डिविलियर्स का बेटा बना मिनी मिस्टर 360, पहली फिफ्टी जड़कर जीता दिल

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का बेटा भी अपने पिता की राह पर चल रहा है। अभी उसकी उम्र की क्या है, उस बच्चे ने 'होनहार-बिरवान के होत चीकने पात' कहावत को एकदम सही ठहराया है। उसने एक मैच में हाफ…

Ragwendra P Singh
October 27, 2025
2 min read
एबी डिविलियर्स का बेटा बना मिनी मिस्टर 360, पहली फिफ्टी जड़कर जीता दिल

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का बेटा भी अपने पिता की राह पर चल रहा है। अभी उसकी उम्र की क्या है, उस बच्चे ने 'होनहार-बिरवान के होत चीकने पात' कहावत को एकदम सही ठहराया है।

उसने एक मैच में हाफ सेंचुरी जड़ी है। नन्हें बेटे के प्रदर्शन से पिता का सीना गर्व से चौड़ा है। एबी डिविलियर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उससे जुड़ी स्टोरी लगाई है। एबीडी ने इंस्टा स्टोरी में अपनी पत्नी डेनिएल डिविलियर्स के पोस्ट को रीशेयर किया है।

पोस्ट पर उन्होंने लिखा, 'हमारे बेबी एबी ने कल अपना पहला पचासा जड़ा।' एबी डिविलियर्स की गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में हुआ करती थी और उनकी निरंतरता कमाल की थी। एबीडी का भारत और भारतीयों से खास लगाव है। वह लंबे समय तक आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते नजर आए थे और वहां विराट कोहली संग उनकी केमिस्ट्री लाजवाब थी।

साभार : गूगल

अब भी दोनों दिग्गजों की पर्सनल केमिस्ट्री बहुत ही शानदार है। एबी डिविलियर्स ने अपने करियर में 114 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 50.66 की शानदार औसत से उनके नाम 8765 रन दर्ज हैं।

उनके नाम टेस्ट में 22 शतक और 46 अर्धशतक हैं। एबीडी के वनडे करियर की बात करें तो 228 मैच में उनके नाम 9577 रन दर्ज हैं। इनमें 25 शतक और 53 अर्धशतक हैं। उनके नाम 78 टी20 इंटरनेशनल में 1672 रन दर्ज हैं।

Danielle de Villiers (@danielledevilliers) AB de Villiers (@abdevilliers17)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।