द इंडियन व्यू

एफसी गोवा की पहली जीत, मोहम्मडन को 2-0 से हराकर तालिका में शीर्ष पर

कोलकाता : एफसी गोवा ने किशोर भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता में खेले गए मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से हराकर इंडियन सुपरलीग 2025-26 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गोवा दो मैचों में चार अंकों के साथ…

Ragwendra P Singh
February 20, 2026
3 min read
एफसी गोवा की पहली जीत, मोहम्मडन को 2-0 से हराकर तालिका में शीर्ष पर

कोलकाता : एफसी गोवा ने किशोर भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता में खेले गए मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से हराकर इंडियन सुपरलीग 2025-26 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गोवा दो मैचों में चार अंकों के साथ अस्थायी रूप से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया, जबकि मोहम्मडन अपने पहले दो मुकाबलों में अबतक गोल करने में नाकाम रहा है।

पोलमोरेनो ने चौथे मिनट में गोलकर गोवा को बढ़त दिलाई, जबकि 32वें मिनट में देजानड्राज़िच ने पेनल्टी को गोल में बदलकर बढ़त दोगुनी कर दी। पोलमोरेनो को ‘प्लेयरऑफ द मैच’ चुना गया। एफसी गोवा ने तेज शुरुआत की।

ड्राज़िच के आउट-स्विंगिंग कॉर्नर पर मोरेनोबॉक्स के अंदर बिना किसी दबाव के मिले और उन्होंने दमदार हेडर के जरिए गेंद को गोलकीपर शुभजीत भट्टाचार्य के पास से जाल में पहुंचा दिया।

मोहम्मडन एससी – 0 एफसी गोवा – 2 (पोल मोरेनो 4’, देजान ड्राज़िच 32’ पेनल्टी)

कुछ ही मिनट बाद गोवा ने लगभग दूसरा गोल कर लिया था। बोरिस सिंह के क्रॉस पर ब्रिसनफर्नांडिस ने डाइविंग हेडर लगाया, जो गोलकीपर को पार कर गया, लेकिन गेंद पोस्ट से टकराकर वापस खेल में आ गई। मिडफील्ड में दबदबा बनाते हुए गोवा ने खेल की रफ्तार नियंत्रित की, हालांकि मोहम्मडन ने तेज काउंटर अटैक से खतरा बनाए रखा।

वॉटर ब्रेक से ठीक पहले गोवा को पेनल्टी मिली, जब उदांता सिंह को बॉक्स के अंदर फाउल किया गया। ड्राज़िच ने शांत अंदाज में पेनल्टी को गोल में बदलते हुए गोलकीपर को गलत दिशा में भेज दिया। हाफ टाइम तक गोवा 2-0 की बढ़त के साथ मजबूती से आगे था।

Photo: Dipayan Bose /Focus Sports/ ISL

दूसरे हाफ की शुरुआत में मोहम्मडन के कोच मेहराजुद्दीनवाडू ने तीन बदलाव किए, लेकिन इससे निर्णायक फर्क नहीं पड़ा। गोवा ने पहले हाफ जैसा ही नियंत्रण बनाए रखा। मुहम्मद ने मिलने शानदार ड्रिब्लिंग करते हुए उदांता सिंह को पास दिया, लेकिन उनका प्रयास साजिदहुसैनपर्रे ने बेहतरीन तरीके से ब्लॉक कर दिया। कुछ ही देर बाद पर्रे ने कॉर्नर पर पोल मोरेनो के हेडर को भी रोक दिया।

गोवा को लगातार मौके मिलते रहे। नेमिल का हेडर गोलकीपर ने बचाया, जबकि ब्रिसनफर्नांडिस का शॉट क्रॉसबार के ऊपर चला गया। मोहम्मडन को 72वें मिनट में बेहतरीन मौका मिला। फर्दीन अली मोल्ला के बैकहीलपास पर लालथांकिमाबाएंविंग से आगे बढ़े और कटबैक दिया, जिसपर महितोषरॉय का शॉट हृतिक तिवारी ने शानदार तरीके से बचा लिया। रिबाउंड पर माकनविंकल चोथे केवल छह गज की दूरी से गेंद को ऊपर मार बैठे।

Photo: Dipayan Bose /Focus Sports/ ISL

अंतिम मिनटों में दोनों टीमों ने कोशिश की, लेकिन स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ। बोरिस सिंह का शॉट ऊपर चला गया, जबकि दूसरी ओर फर्दीनअलीमोल्ला निर्णायक टच देने में असफल रहे। अंततःदो गोल की बढ़त गोवा के लिए पर्याप्त साबित हुई और टीम ने तीन अंक अपने नाम किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।