द इंडियन व्यू

एनक्यूएम के तहत स्टार्टअप ने 500 किलोमीटर क्वांटम-सेफ नेटवर्क का किया प्रदर्शन

नई दिल्ली : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) समर्थित 8 स्टार्टअप्स में से एक ने 500 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले भारत के पहले व्यापक क्वांटम कुंजी वितरण (क्यूकेडी)…

Ragwendra P Singh
November 5, 2025
2 min read
एनक्यूएम के तहत स्टार्टअप ने 500 किलोमीटर क्वांटम-सेफ नेटवर्क का किया प्रदर्शन

नई दिल्ली : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) समर्थित 8 स्टार्टअप्स में से एक ने 500 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले भारत के पहले व्यापक क्वांटम कुंजी वितरण (क्यूकेडी) नेटवर्क का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है।बेंगलुरु की क्वांटम प्रौद्योगिकी कंपनी, क्यूएनयू लैब्स प्राइवेट लिमिटेड की यह बड़ी उपलब्धि है। इसमें मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर अवसंरचना पर तैनात नेटवर्क शामिल क्वांटम-सुरक्षित संचार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह तकनीक भारत को क्वांटम-प्रमाणित यादृच्छिकता प्रदान करती है, जिसका उपयोग क्रिप्टोग्राफिक एल्गोरिदम में किया जाता है, जो वर्तमान साइबर खतरों और भविष्य के क्वांटम हमलों के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है।भारत मंडपम में चल रहे उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी 2025) के दौरान बुधवार को 500 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले (क्यूकेडी) नेटवर्क के प्रदर्शन की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय के. सूद, राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के मिशन गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रो. अभय करंदीकर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।मंत्रालय से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार यह उपलब्धि भारत में क्वांटम-सुरक्षित संचार की प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के उद्देश्यों को साकार करने में प्रत्यक्ष योगदान देती है। यह पहल देश की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को प्रोत्साहन देने में प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, उद्योग और रक्षा इकोसिस्टम (स्ट्राइड) के तालमेल का उदाहरण है।यह तकनीक भारत को क्वांटम-प्रमाणित यादृच्छिकता प्रदान करती है, जिसका उपयोग क्रिप्टोग्राफिक एल्गोरिदम में किया जाता है, जो वर्तमान साइबर खतरों और भविष्य के क्वांटम हमलों के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…