ईस्ट बंगाल एफसी की धमाकेदार जीत, एजेज्जारी के डबल से नॉर्थ ईस्ट 3-0 से पराजित
कोलकाता : दूसरे हाफ में यूसुफ एजेज्जारी के छह मिनट के भीतर दोगोल और इंजरीटाइम में मिगुएलफरेरा के गोल की बदौलत ईस्ट बंगाल एफसी ने इंडियन सुपरलीग 2025-26 के मैच 6 में नॉर्थईस्टयूनाइटेडएफसी को 3-0 से मात दी। मुकाबला…

कोलकाता : दूसरे हाफ में यूसुफ एजेज्जारी के छह मिनट के भीतर दोगोल और इंजरीटाइम में मिगुएलफरेरा के गोल की बदौलत ईस्ट बंगाल एफसी ने इंडियन सुपरलीग 2025-26 के मैच 6 में नॉर्थईस्टयूनाइटेडएफसी को 3-0 से मात दी। मुकाबला विवेकानंद युवाभारतीक्रीड़ांगन में खेला गया।
ईस्ट बंगाल के मुख्य कोचऑस्करब्रूज़ोन ने रक्षापंक्ति के केंद्र में जिक्सन सिंह को अनवर अली के साथ उतारा, जबकि लाल चुंगनुंगा को राइट-बैक की भूमिका में और जयगुप्ता को लेफ्ट फ्लैंक पर मौका दिया। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड के कोच जुआनपेद्रोबेनाली ने पार्थिबगोगोई को आक्रमण की अगुवाई सौंपी, जिन्हें जितिन एम.एस. और जाइरोसाम्पेरियो का समर्थन मिला।

मेजबान टीम ने तेज शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में नॉर्थ ईस्ट की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाया। हालांकि गेंद पर नियंत्रण और ऊर्जा के बावजूद वे पहले हाफ में कोई स्पष्ट गोल का मौका नहीं बना सके। दूसरी ओर, नॉर्थ ईस्ट ने जितिन और पार्थिब की रफ्तार से काउंटर अटैक की कोशिश की, लेकिन मिडफील्ड से सटीक अंतिम पास की कमी रही।
ईस्ट बंगाल एफसी – 3 (यूसुफ एजेज्जारी 65’, 71’, मिगुएल फरेरा 90’+2) नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी – 0
वॉटर ब्रेक के बाद ईस्टबंगाल को बढ़त का सुनहरा मौका मिला। बिपिन सिंह के क्रॉस को रोकने की कोशिश में मिगुएलजबा को लगभग आत्मघाती गोलकर बैठे। इसके बाद मोहम्मद राशिद का शॉट क्रॉस बार से टकराया और रिबाउंड पर मिगुएलफरेरा का प्रयास गोलकीपर ने रोक दिया। पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ।

दूसरे हाफ में नॉर्थईस्ट ने बेहतर शुरुआत की, लेकिन निर्णायक बढ़त ईस्टबंगाल ने 65वें मिनट में हासिल की। जिक्सन के पास पर बिपिनसिंह ने बॉक्स में सटीक क्रॉस डाला, जिसपर एजेज्जारी ने शानदार हेडर लगाकर लीग में अपना पहला गोल किया।
स्पेनिश फॉरवर्ड ने पांच मिनट बाद फिर गोलकर मुकाबला लगभग तय कर दिया। सब्स्टीट्यूटएडमंडलालरिंदिका के पास सेगेंदडिफ्लेक्ट होकर एजेज्जारी के पास पहुंची, जिन्होंने सहजता से गोल दाग दिया। नॉर्थईस्ट को 84वें मिनट में मौका मिला, जब थोईसिंह का क्रॉसक्रॉसबार से टकराया, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
इंजरी टाइम में ईस्टबंगाल ने तीसरा गोल दागकर जीत पक्की कर ली। जयगुप्ता के बेहतरीन थ्रूबॉल पर मिगुएलफरेरा ने बॉक्स में प्रवेश कर बाएंपैर से निचले कोने में सटीक शॉट लगाया। यूसुफ एजेज्जारी को उनके दो गोल के लिए ‘प्लेयरऑफ द मैच’ चुना गया।
इस जीत के साथ ईस्टबंगाल ने नए सत्र की प्रभावशाली शुरुआत की, जबकि नॉर्थईस्टयूनाइटेड को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
