द इंडियन व्यू

एजबेस्टन में भारत का खराब रिकॉर्ड : क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच हारकर यहां पहुंची टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर बराबरी करने पर होगी। उनके लिए ऐसा करना आसान नहीं…

Ragwendra P Singh
June 26, 2025
2 min read
एजबेस्टन में भारत का खराब रिकॉर्ड : क्या इस बार बदलेगा इतिहास?

भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच हारकर यहां पहुंची टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर बराबरी करने पर होगी। उनके लिए ऐसा करना आसान नहीं रहने वाला है।

साभार : गूगल

अगर शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम को सीरीज में 1-1 की बराबरी करनी है तो उन्हें एजबेस्टन के मैदान पर इतिहास रचना होगा। भारत ने 1967 में यहां पहला टेस्ट मैच खेला था, तब से लेकर आज तक टीम इंडिया यहां एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

58 सालों से इस मैदान पर टीम इंडिया अपनी पहली जीत को तरस रही है। बर्मिंघम के इस मैदान पर भारत ने पिछले 58 सालों में कुल 8 मैच खेले हैं जिसमें 7 में उन्हें हार मिली, वहीं एक मैच ड्रॉ रहा। यह ड्रॉ मैच भी टीम इंडिया ने 1986 में खेला था।

बात 21वीं सदी में यहां टीम इंडिया के रिकॉर्ड की करें तो, 2001 के बाद से एजबेस्टन में भारत ने तीन मैच 2011, 2018 और 2022 में खेले हैं और तीनों हारे हैं। 2011 में भारत को पारी और 242 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं 2018 और 22 में टीम इंडिया ने 31 रन और 7 विकेट से मैच गंवाया था।

भारत यहां कुल तीन मैच पारी के अंतर से हार चुका है। भारत को अगर एजबेस्टन टेस्ट जीतकर इतिहास रचना है तो रणनीति और प्लेइंग XI दोनों में बदलाव करने होंगे। जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड के चलते दूसरा टेस्ट खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में भारत का पेस अटैक काफी कमजोर हो जाएगा।

एजबेस्टन में अभी तक गिरे 1656 में से 1185 विकेट तेज गेंदबाजों ने ही चटकाए हैं। ऐसे में गंभीर-गिल की जोड़ी यहां भी एक ही स्पिनर के साथ उतरेगी। बुमराह की जगह अर्शदीप के प्लेइंग XI में आने के अधिक चांसेस है, मगर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध वहीं टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी रन बनाने होंगे।

लीड्स में पहली पारी में भारत ने 41 रन पर 7 विकेट तो दूसरी पारी में 31 रन पर 6 विकेट गंवाए। यही टीम इंडिया की हार की वजह में से एक थी। बैटिंग मजबूत करने के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।