द इंडियन व्यू

ऋषभ पंत की वापसी, लेकिन ध्रुव जुरेल भी टेस्ट इलेवन में शामिल हो सकते हैं

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। स्टार विकेटकीपर और उपकप्तान ऋषभ पंत तीन महीने बाद भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पंत टखने के…

Ragwendra P Singh
November 9, 2025
3 min read
ऋषभ पंत की वापसी, लेकिन ध्रुव जुरेल भी टेस्ट इलेवन में शामिल हो सकते हैं

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। स्टार विकेटकीपर और उपकप्तान ऋषभ पंत तीन महीने बाद भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पंत टखने के फ्रैक्चर से पूरी तरह उबर चुके हैं।

उनकी गैर मौजदूगी में ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, पंत की वापसी के बावजूद जुरेल कोलकाता टेस्ट में खेल सकते हैं। वह इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में जुरेल को नजरअंदाज करना बेहद मुश्किल होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनका स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन में चुना जाना लगभग तय है।

जुरेल ने भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोका। वह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेले। वहीं, पंत दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ ना सिर्फ विकेटकीपर के रूप में उतरे बल्कि कप्तानी भी की। घरेलू सत्र की शुरुआत से जुरेल ने 140, एक और 56, 125, 44 और 6, नाबाद 132 और नाबाद 127 रन की पारियां खेली हैं।

© AFP

उन्होंने इस दौरान प्रथम श्रेणी के पिछले आठ मैच में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाए है, जिसमें से एक शतक टेस्ट मैच में आया। जुरेल को कोलकाता टेस्ट में मौका मिलने की सूरत में बल्लेबाज साई सुदर्शन या तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी में से किसी एक का पत्ता कट सकता है।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ''जुरेल के विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलने की संभावना है। उन्हें आदर्श रूप से साई सुदर्शन की जगह तीसरे क्रम या ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है।

भारतीय परिस्थितियों में टीम को रेड्डी की गेंदबाजी की ज्यादा जरूरत नहीं होगी।'' ऐसा माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहली पारी में रेड्डी को केवल चार ओवर गेंदबाजी करने का मौका दिए जाने के बाद दिल्ली टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल को खिलाने पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ था।

दिल्ली टेस्ट में रेड्डी बल्लेबाजी का कुछ समय देने के लिए बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं दिया गया। भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर आठवें नंबर तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में रखने के पक्ष में रहते है लेकिन वह जुरेल को मध्यक्रम में अधिक मौका देना चाहेंगे।

भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ खेल सकता है। एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक, धोनी और पार्थिव पटेल, धोनी और ऋषभ पंत अलग-अलग समय पर भारत के लिए एक ही सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन टेस्ट इलेवन में दो विशेषज्ञ विकेटकीपरों के होने के ज्यादा उदाहरण नहीं हैं।

किरण मोरे और चंद्रकांत पंडित ने 1986 में कुछ टेस्ट मैच खेले (एक इंग्लैंड में और एक भारत में)। पंडित एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।