द इंडियन व्यू

ऋचा घोष को 'बंग भूषण' सम्मान से नवाजा, झूलन गोस्वामी ने की सराहना

भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने हाल ही में महिला वनडे विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाली ऋचा घोष को 'बंग भूषण' सम्मान से नवाजा गया। झूलन ने इस मौके पर ऋचा की कड़ी मेहनत और समर्पण की…

Ragwendra P Singh
November 10, 2025
2 min read
ऋचा घोष को 'बंग भूषण' सम्मान से नवाजा, झूलन गोस्वामी ने की सराहना

भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने हाल ही में महिला वनडे विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाली ऋचा घोष को 'बंग भूषण' सम्मान से नवाजा गया।

झूलन ने इस मौके पर ऋचा की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका सफर बंगाल की बेटियों के हौसले और संघर्ष का प्रतीक है। ऋचा घोष, जो एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, ने विश्व कप के दौरान अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से भारतीय टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 94 रन की शानदार पारी खेली और फाइनल में भी 34 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा, उन्होंने शानदार कैच भी लपका, जो इस अहम मुकाबले में निर्णायक साबित हुआ। ऋचा को सम्मानित करने के लिए बंगाल क्रिकेट संघ ने ईडन गार्डन्स में एक भव्य समारोह आयोजित किया।

साभार : गूगल

इस समारोह में झूलन गोस्वामी और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से ऋचा को बंगाल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंग भूषण' से नवाजा और साथ ही ऋचा घोष की क्रिकेट यात्रा को बंगाल की बेटियों के सपनों और संकल्प की कहानी बताया।

राज्य सरकार की ओर से ऋचा को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्ति देने की भी घोषणा की गई, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के प्रति राज्य सरकार का आभार व्यक्त करता है।

https://twitter.com/MamataOfficial/status/1987206694141895053

समारोह के दौरान ऋचा घोष को सीएबी द्वारा एक स्मृति चिन्ह, गुलदस्ता और 34 लाख रुपये का चेक भेंट किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें एक गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल भी भेंट की, जो उनके क्रिकेट करियर की अहमियत को और भी बढ़ाते हैं।

https://twitter.com/JhulanG10/status/1987744534672134651
https://twitter.com/13richaghosh/status/1987229854794977441

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।