उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मथुरा में नाव दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली : राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा (वृंदावन) में यमुना नदी में हुई नाव दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा (वृंदावन) में यमुना नदी में हुई नाव दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने की घटना से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं! मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से वह दुखी हैं। अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं! वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गयी। नाव में 24 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि आठ लोगों को बचा लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
