उधमपुर में आतंकी एक घर से खाना लेने के बाद जंगल में भागे, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुरू
जम्मू : जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के एक गांव में आतंकवादियों ने कथित तौर पर एक घर से खाना लिया और पास के जंगल में भाग गए। यह सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और…

जम्मू : जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के एक गांव में आतंकवादियों ने कथित तौर पर एक घर से खाना लिया और पास के जंगल में भाग गए। यह सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों का संयुक्त तलाशी अभियान पहले से ही माजलता इलाके में चोर मोटू और उसके आस-पास के जंगल वाले गांवों में चल रहा था। यह स्थान पहले हुई मुठभेड़ वाली जगह से लगभग 5 किमी पश्चिम में है, जिसमें एक पुलिसकर्मी श्हीद हाे गया था।अब शनिवार देर रात खुफिया जानकारी मिली थी कि दो अज्ञात आतंकवादी शाम करीब 6.30 बजे चोर मोटू गांव में मंगतू राम के घर गए और खाना लिया। यह सूचना मिलने के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तुरंत तैनात किया गया, लेकिन आतंकवादियों को नहीं पकड़ा जा सका।
अधिकारियों ने बताया कि गांव के पास के जंगल वाले इलाके को घेर लिया गया और रविवार को दिन की पहली रोशनी के साथ ही अलग-अलग तरफ से आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया है।-------------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
