उत्तराखंड में किसानों से सीधा संवाद करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
देहरादून ( दीपक नैथानी) : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उत्तराखंड प्रवास पर रहे । उनके दौरे में किसान, कृषि और ग्रामीण विकास पर फोकस रहा। अपने इस दौरे में वे एक ओर…

देहरादून ( दीपक नैथानी) : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उत्तराखंड प्रवास पर रहे । उनके दौरे में किसान, कृषि और ग्रामीण विकास पर फोकस रहा। अपने इस दौरे में वे एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे, वहीं दूसरी ओर खेत-खलिहान
तक पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे तथा पूर्व छात्रों के सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
खेती, किसान और गांव की बेहतरी के उद्देश्य से शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड प्रवास के दौरान विभिन्न बैठकों, विभागीय समीक्षा कार्यक्रम और फील्ड विजिट में शामिल होंगे। सुबह केंद्रीय मंत्री चौहान गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में पूर्व विद्यार्थियों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
वहीं रुद्रपुर में “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत केंद्रीय चौहान किसान संवाद, खेतों का भ्रमण, फसल का जायजा और कृषि विषयों पर प्रत्यक्ष चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्री तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा किसानों की सहभागिता रहेगी।
इसके बाद पंत नगर में आयोजित मुख्यमंत्री धामी के साथ उनकी बैठक में राज्य में कृषि के समग्र विकास, किसान हितों, ग्रामीण विकास योजनाओं, केंद्र और राज्य की समन्वित कार्यप्रणाली तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान यह भी समीक्षा होगी कि योजनाओं का लाभ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक कितने प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है और आगे किन क्षेत्रों में गति बढ़ाने की जरूरत है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार
देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…
