द इंडियन व्यू

उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का चयन, भूमि उमर को कप्तान की जिम्मेदारी

देहरादून : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) न राज्य की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का चयन कर लिया है। यह चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के घरेलू सत्र 2025-26 के लिए किया गया है, जिसमें युवा खिलाड़ियों को…

Ragwendra P Singh
October 25, 2025
2 min read
उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का चयन, भूमि उमर को कप्तान की जिम्मेदारी

देहरादून : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) न राज्य की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का चयन कर लिया है। यह चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के घरेलू सत्र 2025-26 के लिए किया गया है, जिसमें युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया में राज्य भर से सैकड़ों प्रतिभावान लड़कियों ने भाग लिया और अंतिम टीम में 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की सचिव किरण वर्मा रौतेला ने कहा कि यह कदम उत्तराखंड में महिला क्रिकेट को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, जहां एकता बिष्ट, मानसी जोशी और स्नेहा राणा जैसी दिग्गजों ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। चयन ट्रायल अक्टूबर के प्रारंभिक दिनों में विभिन्न जिलों में आयोजित किए गए थे। हरिद्वार में 3 व 4 अक्टूबर को एस एस क्रिकेट एकडमी क्रिकेट मैदान पर महिला अंडर-19 ट्रायल हुए, जबकि प्रेक्टिस मैच जयपुर मे संपन्न हुए।एसोसिएशन की सचिव किरण वर्मा ने बताया कि ट्रायल में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया गया। यह टीम आगामी अंडर-19 महिला चौलेंजर ट्रॉफी और अन्य बीसीसीआई टूर्नामेंटों में भाग लेगी।16 खिलाड़ियों की टीम में भूमि उमर कप्तान व कनिका उप कप्तान होंगी। टीम की अन्य सदस्यों में धृति अरनाल, सोना, तन्वी जोमर, करीना, वैशाली तिवारी, निर्जला मेहरा, रुद्रा शर्मा, अनन्या मेहरा, उन्नति सिंह, प्रिया राज, करुणा शेट्टी, नंदिनी शर्मा, प्रीति प्रजापति, कनिका नेगी, तमन्ना को शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।