उत्तर प्रदेश में संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा की संपत्ति होगी कुर्क
राघवेंद्र प्रताप सिंह: उत्तर प्रदेश सरकार अपराध मुक्त राज्य के आदर्श पर काम करती है। अब संभल हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे शारिक साठा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। कोर्ट से उसके घर की कुर्की का…

राघवेंद्र प्रताप सिंह: उत्तर प्रदेश सरकार अपराध मुक्त राज्य के आदर्श पर काम करती है। अब संभल हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे शारिक साठा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। कोर्ट से उसके घर की कुर्की का वारंट जारी हुआ है, जिसके बाद संपत्ति जब्त की जाएगी। नखासा थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पर कार्रवाई होगी। 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद से वह फरार है। उसके गैंग के तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. कोर्ट आदेश न मानने पर उसके खिलाफ अतिरिक्त मुकदमे भी दर्ज हुए हैं।
कोर्ट से शारिक साठा के घर की कुर्की का वारंट जारी होने के बाद पुलिस अब जल्द ही संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी। शारिक साठा का घर नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय स्थित पजाया मोहल्ले में बताया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले कोर्ट ने कुर्की की चेतावनी का वारंट जारी किया था, इसके बावजूद शारिक साठा ने सरेंडर नहीं किया। कोर्ट के आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी ने उसके खिलाफ तीन और मुकदमे भी दर्ज कराए थे।
तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल :
24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद से ही पुलिस और एसआईटी शारिक साठा की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा है। हिंसा में शामिल होने के आरोप में शारिक साठा गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को एसआईटी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
