द इंडियन व्यू

ईश्वर मेरे लिए लड़े, जेमिमा की आस्था और आत्मविश्वास की कहानी

जेमिमा रॉड्रिग्स के बल्ले से लगातार रन बरसते रहे और उन्होंने ऐसी पारी खेली जो क्रिकेट की दंतकथाओं में हमेशा याद रखी जाएगी। जीत के बाद उनके जज़्बात उमड़ पड़े, मगर अपने शतक के बावजूद जेमिमा ने कोई जश्न नहीं मनाया। उनके…

Ragwendra P Singh
October 31, 2025
3 min read
ईश्वर मेरे लिए लड़े, जेमिमा की आस्था और आत्मविश्वास की कहानी

जेमिमा रॉड्रिग्स के बल्ले से लगातार रन बरसते रहे और उन्होंने ऐसी पारी खेली जो क्रिकेट की दंतकथाओं में हमेशा याद रखी जाएगी। जीत के बाद उनके जज़्बात उमड़ पड़े, मगर अपने शतक के बावजूद जेमिमा ने कोई जश्न नहीं मनाया। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट और खुशी के आंसू विजयी शॉट लगाने के बाद ही नजर आये।

भारत ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके सात बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई और इस जीत की गाथा लिखी जेमिमा ने। मैच खत्म होने के बाद एक क्षण को वह जड़वत खड़ी रही।

दूधिया रोशनी में उनकी आंखों की नमी साफ दिखाई दे रही थी। यह मैच जिताने वाला शतक ही नहीं था बल्कि जिम्मेदारी निभाने का भाव भी इसमे समाहित था। ईसामसीह पर अगाध आस्था रखने वाली जेमिमा ने वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली।

साभार : गूगल

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में भावनाओं पर काबू पाने की कोशिश करते हुए जेमिमा ने कहा, ‘‘आखिर में बस मैं बाइबिल में लिखी हुई वह बात याद कर रही थी कि चुपचाप खड़े रहो और खुदा मेरे लिये लड़ेगा।’’

इस मैच से पहले तक अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाने के लिये आलोचना झेल रही मुंबई की जेमिमा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 127 रन की पारी खेली। भीगी पलकों के साथ उन्होंने कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट में हर दिन मैं रोई हूं। मानसिक रूप से अच्छा नहीं कर पा रही थी। मुझे पता था कि मुझे अच्छा खेलना है और ईश्वर सब ठीक करेंगे।

शुरूआत में सिर्फ खेलती गई और खुद से बाते करती रही।’’ ईश्वर में अटूट आस्था रखने वाले परिवार से आई जेमिमा ने कहा, ‘‘मैं बस खड़ी रही और वह मेरे लिये लड़े। मेरे भीतर बहुत कुछ चल रहा था लेकिन मैने संयम बनाये रखने की कोशिश की। मैं ईसामसीह को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं खुद यह नहीं कर सकती थी।’’

उन्होंने वीआईपी दीर्घा में बैठे अपने परिवार की ओर फ्लाइंग किस दी। अपने पिता और कोच इवान को धन्यवाद दिया।  उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी मां, पिता और कोच और मुझ पर भरोसा रखने वाले हर इंसान को धन्यवाद देना चाहती हूं। यह महीना काफी कठिन था और यह सपने जैसा लग रहा है।

दीप्ति लगातार मेरी हौसलाअफजाई करती रही। रिचा आई और मुझे उठा लिया।’’ जेमिमा ने कहा, ‘‘मेरे साथी खिलाड़ी मेरा हौसला बढ़ाते रहे। मैं इस पारी का श्रेय नहीं ले सकती। मैने खुद कुछ नहीं किया। दर्शकों में से हर एक ने मेरी हौसलाअफजाई की और हर रन पर मेरा उत्साह बढ़ाया।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।