द इंडियन व्यू

ईशा और मनु का शानदार प्रदर्शन, फाइनल में जगह बनाने की मजबूत दावेदारी

नई दिल्ली : ओलंपियन ईशा सिंह और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, काहिरा, मिस्र में चल रही आईएसएसएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप राइफल/पिस्टल 2025 में महिलाओं की 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल स्पर्धा के फाइनल स्थान की प्रबल दावेदार…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
2 min read
ईशा और मनु का शानदार प्रदर्शन, फाइनल में जगह बनाने की मजबूत दावेदारी

नई दिल्ली : ओलंपियन ईशा सिंह और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, काहिरा, मिस्र में चल रही आईएसएसएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप राइफल/पिस्टल 2025 में महिलाओं की 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल स्पर्धा के फाइनल स्थान की प्रबल दावेदार बनी हुई हैं।

गुरुवार (13 नवंबर 2025) को प्रिसीजनचरण के पूरा होने के बाद ईशाचौथे स्थान पर हैं, जबकि मनु सातवें स्थान पर हैं। कुल 85 शूटर इस स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।

ईशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 294-11x (98, 97, 99) का स्कोर किया, जबकि मनु ने 292-11x (98, 96, 98) का स्कोर करते हुए खुद को शीर्ष स्थान की दौड़ में बनाए रखा है। तीसरी भारतीय शूटर, रहीसरनाबत, वर्तमान में 284-7x (95, 96, 93) के साथ 56वें स्थान पर हैं।

क्वालिफिकेशन में फिलहाल तुर्की की शेव लइलायदातारहान 299-12x (100, 100, 99) के लगभग परफेक्ट स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद फ्रांस की पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता कैमिल जेड्रेजेवस्की (98, 99, 98) और ईरान की हानिये हरोस्तमियान (99, 99, 97) दोनों 295-13x स्कोर के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

फ्रांसीसी शूटर को काउंट बैक के आधार पर दूसरा स्थान मिला है। ईरान की गोलनौश से बघातोल्लाही और मीना गोरबानी 292-13x के समान स्कोर के साथ क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं, जबकि चीनीताइपे की लिनजू-यू 292-9x (97, 97, 98) के स्कोर के साथ शीर्ष आठ को पूरा करती हैं।

क्वालिफिकेशन राउंड पूरा होने के बाद शीर्ष आठशूटर मेडल राउंड में प्रवेश करेंगे। रैपिड चरण का आयोजन कल होगा, जिसके बाद शुक्रवार (14 नवंबर 2025) शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) फाइनल खेला जाएगा।

भारत फिलहाल पदक तालिका में तीन स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि चीन आठ स्वर्ण और कुल 15 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।