ईडी की बड़ी कार्रवाई : रैना और धवन की संपत्ति जब्त, सट्टेबाजी मामले में नए खुलासे
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की कार्रवाई पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन बुरी तरह फंस गए हैं। ईडी ने उनकी 11.14 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया…
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की कार्रवाई पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन बुरी तरह फंस गए हैं। ईडी ने उनकी 11.14 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई सट्टेबाजी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है।
दोनों पर एक अवैध सट्टेबाजी साइट के प्रचार का आरोप लगा है। दरअसल, यह कार्रवाई अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet और इसके सहयोगी ब्रांडों 1xBat और 1xBat Sporting Lines से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है।
सुरेश रैना की ₹6.64 करोड़ की म्यूचुअल फंड, जबकि शिखर धवन की ₹4.5 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त करने का अंतरिम आदेश जारी किया गया है।

ईडी जांच में यह पाया गया कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने जानबूझकर 1xBet और इसके सहयोगी ब्रांडों के प्रमोशन के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ विज्ञापन एग्रीमेंट किए थे।
ईडी ने इस मामले की जांच के तहत सुरेश रैना और शिखर धवन के अलावा अन्य पूर्व क्रिकेटरों जैसे युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा तथा अभिनेताओं जैसे सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती (पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी पूछताछ की है। जांच से पता चला है कि विज्ञापन के भुगतान विदेशी संस्थाओं के माध्यम से भेजे गए थे।
यह लेनदेन को इस तरह से किया गया था जिससे कि यह पता न चल सके कि ये पैसा अवैध सट्टेबाजी से कमाया गया था। बता दें कि यह जांच 1xBet के संचालकों के खिलाफ विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई FIR पर आधारित है।
ईडी के मुताबिक 1xBet भारतीय उपयोगकर्ताओं से जमा राशि लेने के लिए 6000 से अधिक ‘म्यूल अकाउंट्स’ और बिना जांच-पड़ताल वाले पेमेंट गेटवे का उपयोग कर रहा था।
एजेंसी का कहना है कि पैसे के लेनदेन के पैटर्न से पता चलता है कि ₹1000 करोड़ से अधिक का मनी लॉन्ड्रिंग किया गया है। हाल ही में ईडी ने चार पेमेंट गेटवे पर तलाशी ली, जिससे ₹4 करोड़ से अधिक की राशि और 60 बैंक अकाउंट फ्रीज किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
