ई20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का वैज्ञानिक सत्यापन और व्यापक परामर्श के बाद किया गया इस्तेमाल
नई दिल्ली : ई20 मिश्रित पेट्रोल को लेकर हर तरफ बहस छिड़ी हुई है। देशभर में ई20 को लागू किए जाने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। सरकार ने कहा कि वैज्ञानिक सत्यापन और…

नई दिल्ली : ई20 मिश्रित पेट्रोल को लेकर हर तरफ बहस छिड़ी हुई है। देशभर में ई20 को लागू किए जाने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। सरकार ने कहा कि वैज्ञानिक सत्यापन और व्यापक हितधारक परामर्श के बाद इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल ई20 का इस्तेमाल शुरू किया गया।
केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम को नीति आयोग, ऑटोमोबाइल निर्माताओं, सार्वजनिक क्षेत्र के तेल विपणन कंपनियों, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान-आईआईपी और अन्य तकनीकी संस्थानों को शामिल कर चरणबद्ध, वैज्ञानिक तौर पर मान्य और परामर्श प्रक्रिया द्वारा लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि उच्च इथेनॉल मिश्रण लागू करने का कार्य ऑटोमोबाइल निर्माताओं, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स, द ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया-एआरएआई, कल पुर्जें निर्माताओं, परीक्षण एजेंसियों और तेल विपणन कंपनियों के साथ व्यापक परामर्श के बाद ही किया गया।
गोपी ने कहा कि एआरएआई, एसआईएएम, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आईआईपी और ऑटोमोबाइल निर्माताओं द्वारा किए गए व्यापक प्रयोगशाला अध्ययनों और फील्ड परीक्षणों में इंजन की मजबूती, चालन और स्टार्ट करने की क्षमता, जंग प्रतिरोध, सामग्री अनुकूलता, उत्सर्जन और ईंधन दक्षता जैसे मापदंडों को शामिल कर पुष्टि की गई है कि 20 फीसदी इथेनॉल और 80 फीसदी पेट्रोल का मिश्रण-ई20 निर्धारित मानकों के तहत उपयोग के लिए सुरक्षित है।
उन्होंने बताया कि सरकार का आकलन प्रयोगशाला अनुसंधान और राष्ट्रव्यापी कार्यान्वयन के बाद व्यापक अनुभव पर आधारित है। देश में प्रतिदिन लगभग 8 करोड़ वाहनों में पेट्रोल खुदरा दुकानों पर भरे जाते हैं (जिनमें से लगभग 80 फीसदी पेट्रोल वाहन होते हैं)।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…
थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…
ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा
नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…
