इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज
मुंबई : अभिनेता इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'आवारापन 2' अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का करीब दो महीने बाद डिजिटल प्रीमियर किया गया है।निर्माताओं ने आधिकारिक…

मुंबई : अभिनेता इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'आवारापन 2' अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का करीब दो महीने बाद डिजिटल प्रीमियर किया गया है।निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा की है। फिल्म को दर्शक अब अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। सिनेमाघरों में अच्छी कमाई करने वाली इस फिल्म की डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर है।निर्माताओं ने फिल्म का प्रोमो शेयर करते हुए दर्शकों से एक बार फिर शिवम पंडित की कहानी से जुड़ने की अपील की। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2', वर्ष 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इसका निर्माण विशेष भट्ट फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन चर्चा में रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'आवारापन 2' ने दुनियाभर में लगभग 217.62 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रदर्शन के आधार पर फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले अच्छी कमाई की और इसे सुपरहिट बताया गया। अब ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को नए दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में
रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…
सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…
'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका
मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…
