टैरिफ टेंशन के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोली यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है. प्रेसिडेंट ट्रंप ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन से पहले शुभकामनाएं दी हैं. इसके जवाब में मोदी ने न केवल आभार जताया, बल्कि…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है. प्रेसिडेंट ट्रंप ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन से पहले शुभकामनाएं दी हैं. इसके जवाब में मोदी ने न केवल आभार जताया, बल्कि भारत-अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, “आपकी तरह मैं भी पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं कि भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाए. साथ ही हम आपके उन प्रयासों का समर्थन करते हैं जो यूक्रेन संघर्ष को शांति से सुलझाने के लिए किए जा रहे हैं.”
भारत-अमेरिका साझेदारी का बड़ा लक्ष्य
भारत और अमेरिका के बीच कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और तकनीक जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं. इस साल फरवरी में वॉशिंगटन में हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से भी अधिक बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा था.
शांति और सहयोग पर ज़ोर
मोदी का बयान ऐसे समय आया है जब यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था को गहराई से प्रभावित किया है. भारत लगातार यह कहता आया है कि विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए. मोदी ने ट्रंप की पहल का समर्थन करके साफ कर दिया है कि भारत अंतरराष्ट्रीय शांति प्रयासों में सक्रिय रूप से सहयोग करना चाहता है.
ट्रंप की बधाई और मोदी का जवाब दोनों देशों के रिश्तों में भरोसे और सहयोग को मजबूत करने वाला संकेत माना जा रहा है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत और अमेरिका मिलकर आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
