द इंडियन व्यू

इजराइली खिलाड़ियों पर प्रतिबंध, आईओसी का कड़ा रुख

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने वैश्विक खेल महासंघों को इंडोनेशिया में प्रतियोगिताओं का आयोजन बंद करने की अनुशंसा की है क्योंकि देश ने जकार्ता में जारी जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में इजराइली खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा…

Ragwendra P Singh
October 23, 2025
2 min read
इजराइली खिलाड़ियों पर प्रतिबंध, आईओसी का कड़ा रुख

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने वैश्विक खेल महासंघों को इंडोनेशिया में प्रतियोगिताओं का आयोजन बंद करने की अनुशंसा की है क्योंकि देश ने जकार्ता में जारी जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में इजराइली खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि वह भविष्य की ओलंपिक प्रतियोगिताओं की मेजबानी के बारे में इंडोनेशिया के साथ ‘किसी भी प्रकार की बातचीत’ भी समाप्त कर रहा है।

इंडोनेशिया के एक सरकारी अधिकारी ने इस महीने के आगाज में ऐलान किया था कि इजराइली खिलाड़ियों को विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वीजा नहीं दिया जाएगा।

साभार : गूगल

यह प्रतियोगिता पिछले रविवार से शुरू हुई और इस सप्ताहांत तक चलेगी। इजराइल प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत 86 टीम में से एक था और उसकी टीम में 2020 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पुरुषों की फ्लोर एक्सरसाइज स्पर्धा के गत विश्व चैंपियन आर्टेम डोल्गोप्यात भी शामिल थे।

आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने कहा, ‘‘ये कार्रवाई खिलाड़ियों को शांतिपूर्वक प्रतिस्पर्धा करने के उनके अधिकार से वंचित करती है और ओलंपिक आंदोलन को खेल की शक्ति दिखाने से रोकती है।’’

https://twitter.com/iocmedia/status/1980978082161803318

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है और लंबे समय से फलस्तीनियों का कट्टर समर्थक रहा है। इजराइली खिलाड़ियों की संभावित भागीदारी ने देश के भीतर तीव्र विरोध को जन्म दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।