द इंडियन व्यू

इजराइल के नेता प्रधानमंत्री नेतन्याहू से निराश, नेसेट को भंग करने की तैयारी

तेल अवीव : इजरायल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय लिबरल मूवमेंट (लिकुड) के शीर्ष नेता बेंजामिन नेतन्याहू पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। दक्षिण पंथी लिकुड के नेता को बुधवार को नेसेट में विरोधी दलों से अब तक की सबसे तगड़ी…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
2 min read
इजराइल के नेता प्रधानमंत्री नेतन्याहू से निराश, नेसेट को भंग करने की तैयारी

तेल अवीव : इजरायल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय लिबरल मूवमेंट (लिकुड) के शीर्ष नेता बेंजामिन नेतन्याहू पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। दक्षिण पंथी लिकुड के नेता को बुधवार को नेसेट में विरोधी दलों से अब तक की सबसे तगड़ी चुनौती मिल सकते हैं। इन दलों ने नेसेट को भंग करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इजराइल में एक सदनीय विधानमंडल की व्यवस्था है। इसे नेसेट यानी संसद कहा जाता है। नेसेट के सदस्यों का चुनाव देश के नागरिक करते हैं। यह सदस्य कानून बनाने, सरकारी कार्यों की निगरानी करने और अन्य महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। नेसेट ही राष्ट्रपति को चुनती है। नेसेट में 120 सदस्य होते हैं।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार लिकुड की विरोधी पार्टी नेशनल यूनिटी के चेयरमैन बेनी गैंट्ज ने अपनी पार्टी को प्लेनम एजेंडे से बुधवार तक अपने सभी कानून वापस लेने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि नेसेट को भंग करने वाले बिल के अलावा सभी बिल वापस ले लिए जाएं। विपक्षी पार्टी ने बयान में कहा कि इससे नेसेट को भंग करने का रास्ता आसान हो जाएगा।

नेसेट को भंग करने वाला बिल अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स पार्टियों के सरकार को गिराने की धमकियों के बीच आया है। अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स शास पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि वह बुधवार को नेसेट को भंग करने के पक्ष में मतदान करेंगे। कोल बेरमाह रेडियो स्टेशन के साथ साक्षात्कार में शास के प्रवक्ता अशर मदीना ने कहा, "जैसा कि स्थिति है, हम बुधवार को नेसेट को भंग करने के पक्ष में मतदान करेंगे। हम प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से निराश हैं।"

नेतन्याहू का सत्तारूढ़ गठबंधन इस समय दबाव में है। पिछले हफ्ते से अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स पार्टियों यूनाइटेड टोरा यहूदी धर्म और शास ने येशिवा छात्रों को सैन्य सेवा से छूट देने वाला विधेयक पारित न करने पर गठबंधन छोड़ने और नेसेट को भंग करने की धमकी दे रही हैं।

इजराइल में अति-रूढ़िवादी या हरेदी पार्टियों में प्रमुख हैं यूनाइटेड तोराह यहूदी धर्म (यूटीजे) और शास। यूटीजे अश्केनाजी हरेदी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है। शास सेफर्डिक और मिजराही हरेदी यहूदियों का प्रतिनिधित्व करती है। यूटीजे में देगेल हाटोरा और अगुदत इजराइल जैसे दल शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।