इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए : ऋषभ पंत फिर साबित करेंगे फिटनेस और फॉर्म
इंडिया ए के कप्तान ऋषभ पंत पहले मैच की तरह अपनी फॉर्म और फिटनेस बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी गुरुवार से बेंगलुरु में तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण…

इंडिया ए के कप्तान ऋषभ पंत पहले मैच की तरह अपनी फॉर्म और फिटनेस बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी गुरुवार से बेंगलुरु में तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच में लाल गेंद से अहम मैच अभ्यास हासिल करने की कोशिश करेंगे।
एक तरह से प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों का आखिरी इम्तिहान होगा। पंत ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के इसी मैदान पर पिछले सप्ताह खेले गए पहले मैच में विकेटकीपर के रूप में 139.3 ओवर बिना किसी परेशानी के खेले और साथ ही बल्लेबाज के रूप में 133 गेंदें खेली।
उन्होंने दूसरी पारी में 90 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी फॉर्म का भी अच्छा परिचय दिया। फिटनेस की चिंता पूरी तरह से पीछे छूट जाने के बाद बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एक बार फिर अपने खेल के चरम पर पहुंचने की कोशिश करेगा।

सिराज, केएल राहुल और कुलदीप स्वदेश लौटने से पहले भारत के ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा सफेद गेंद के दौरे का हिस्सा थे और अब वे दक्षिण अफ्रीका ए जैसी प्रतिस्पर्धी टीम के खिलाफ अपने लाल गेंद के कौशल को निखार सकते हैं।
पहले मैच में भारतीय टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी और दक्षिण अफ्रीका की टीम अब श्रृंखला बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बल्लेबाजों के नजरिए से, दक्षिण अफ्रीका ए के तेज गेंदबाजों ने पहले मैच के अंतिम दिन शॉर्ट पिच गेंद की रणनीति का अच्छा इस्तेमाल किया और पंत सहित अधिकतर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था।
दक्षिण अफ्रीका की सीनियर टीम 14 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में इस रणनीति पर चलती है या नहीं यह तो समय ही बताएगा, लेकिन उसके कप्तान बावुमा यहां फिर से इसको परखने की कोशिश कर सकते हैं।
यहां की पिच से तेज गेंदबाजों को लगातार उछाल के रूप में काफी मदद मिल रही है और अगर दक्षिण अफ्रीका अपनी रणनीति पर कायम रहता है तो फिर यहां खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों को दो सप्ताह बाद कागिसो रबाडा और मार्को यानसन जैसे तेज गेंदबाजों का सामना करने से पहले अच्छी तैयारी का मौका मिलेगा।
भारत ए के पास भी प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज हैं और आकाश दीप भी टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल प्रसिद्ध और आकाश ने अपना अंतिम टेस्ट मैच ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में खेला था। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो पिंडली में खिंचाव के कारण हाल ही में पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे बावुमा लय हासिल करने के लिए बेताब होंगे।
इंडिया ए: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव
दक्षिण अफ्रीका ए: मार्केस एकरमैन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओकुहले सेले, जुबैर हमजा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल सिमंड्स, त्सेपो नदवांडवा, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, कोडी यूसुफ
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
