इंडिया ए पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, आयरलैंड को 6-0 से हराया
एंडहोवन, (नीदरलैंड्स) : यूरोप दौरे के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 6-0 से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला नीदरलैंड्स के एंडहोवन में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने एकतरफा…

एंडहोवन, (नीदरलैंड्स) : यूरोप दौरे के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 6-0 से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला नीदरलैंड्स के एंडहोवन में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज़ में जीत दर्ज करते हुए दौरे में लगातार दूसरी जीत हासिल की।
टीम के लिए उत्तम सिंह ने एक बार फिर स्कोरिंग की शुरुआत की, जिसके बाद कप्तान संजय ने टीम की बढ़त को दोगुना किया। इसके बाद मिडफील्डर मोहम्मद रहील मऊसिन ने लगातार दो शानदार गोल दागे। अंतिम चरण में अमनदीप लकड़ा और वरुण कुमार ने एक-एक गोल करते हुए टीम की जीत को और भी मजबूत बना दिया।
मैच के बाद टीम के कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा, “हमने आयरलैंड के खिलाफ दो बेहतरीन मुकाबले खेले हैं और मुझे खुशी है कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगला मुकाबला फ्रांस के खिलाफ है और उम्मीद है कि टीम वही लय बरकरार रखेगी।”
इंडिया ए टीम अब 12 जुलाई को इसी मैदान पर दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार) फ्रांस के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
