द इंडियन व्यू

इंडियन इलेवन की जीत में बृजेंद्र त्रिपाठी का नाबाद शतक

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच बृजेंद्र त्रिपाठी (नाबाद 113) के शतक से इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब ने बीबीडी बी डिवीजन क्रिकेट लीग में सेंट्रल क्लब को 7 विकेट से शिकस्त दी। आरआर स्टेडियम पर सेंट्रल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते…

Ragwendra P Singh
November 10, 2025
1 min read
इंडियन इलेवन की जीत में बृजेंद्र त्रिपाठी का नाबाद शतक

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच बृजेंद्र त्रिपाठी (नाबाद 113) के शतक से इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब ने बीबीडी बी डिवीजन क्रिकेट लीग में सेंट्रल क्लब को 7 विकेट से शिकस्त दी। आरआर स्टेडियम पर सेंट्रल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 236 रन का स्कोर बनाया।

अनिकेत नारायण ने 87 गेंदों पर 7 चौके व 1 छक्के से नाबाद 82 रन और सत्यम पाण्डेय ने 66 गेंदों पर 5 चौके व 4 छक्के से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इंडियन इलेवन से कृष्णा यादव ने 4 जबकि सौरभ यादव ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में इंडियन इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 36.2 ओवर में 3 विकेट पर 237 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

सलामी बल्लेबाज कप्तान बृजेंद्र त्रिपाठी ने 113 गेंदों पर 13 चौके व 20 छक्के से नाबाद 113 रन बनाते हुए शतक पूरा किया। उनका साथ देते हुए शिवांश यादव ने 52 गेंदों पर 7 चौके व 1 छक्के से 62 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।