द इंडियन व्यू

इंटरनेशनल रिटायरमेंट के बाद भी जारी है अश्विन का जलवा, टीएनपीएल में गेंद और बल्ले से किया कमाल

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ्स के मैच खेले जा रहे हैं। बुधवार 2 जुलाई को एलिमिनेटर मैच में डिंडीगुल ड्रैगन्स का सामना ट्रिची ग्रैंड चोलस से हुआ। साभार : गूगल इस मुकाबले में पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
इंटरनेशनल रिटायरमेंट के बाद भी जारी है अश्विन का जलवा, टीएनपीएल में गेंद और बल्ले से किया कमाल

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ्स के मैच खेले जा रहे हैं। बुधवार 2 जुलाई को एलिमिनेटर मैच में डिंडीगुल ड्रैगन्स का सामना ट्रिची ग्रैंड चोलस से हुआ।

साभार : गूगल

इस मुकाबले में पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन छाए रहे। डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान आर अश्विन ने पहले तो गेंद से और फिर बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाकर क्वालीफायर 2 का टिकट दिलाया। आर अश्विन की टीम अब फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है।

आर अश्विन ने टीएनपीएल 2025 के इस एलिमिनेटर मैच में ट्रिची ग्रैंड चोलस के खिलाफ पहले तो 4 ओवर में 28 रन देकर 3 अहम विकेट निकाले, जबकि बाद में वे ओपनिंग करने उतरे तो उन्होंने ऐसी पारी खेली, जिससे टीम जीत के करीब पहुंची, क्योंकि जब वे आउट हुए थे तो मैच लगभग खत्म हो गया था। महज 11 रन जीत के लिए और चाहिए थे।

अश्विन ने 48 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 83 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 172.92 का रहा। इस लीग में कुछ और बेहतरीन पारियां वे खेल चुके हैं।

बता दें कि आर अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद आईपीएल और इस लीग में ही एक्टिव हैं। उन्होंने आईपीएल में इस साल चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन वे बल्ले और गेंद से फ्लॉप ही नजर आए।

वहीं, अब इस लोकल टी20 लीग में वे छाए हुए हैं। कभी बल्ले तो कभी गेंद से कभी-कभार गेंद और बल्ले से सामने वाली टीम को पस्त कर देते हैं। वे कप्तानी भी करते हैं तो उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी अपनी टीम के लिए लड़ने की होती है। डिंडीगुल ड्रैगन्स को अब क्वालीफायर 2 में चेपॉक सुपर गिलीज से 4 जुलाई को भिड़ना है। इसके बाद फाइनल खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।