द इंडियन व्यू

इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया, सीरीज भारत के नाम

भारतीय अंडर-19 टीम सोमवार को यहां पांचवें युवा वनडे में इंग्लैंड अंडर-19 से सात विकेट से हार गयी। भारत ने शनिवार को चौथा मैच 55 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-2 की अजेय बढ़त बनाई थी। साभार : गूगल भारत ने पहले…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
2 min read

भारतीय अंडर-19 टीम सोमवार को यहां पांचवें युवा वनडे में इंग्लैंड अंडर-19 से सात विकेट से हार गयी। भारत ने शनिवार को चौथा मैच 55 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-2 की अजेय बढ़त बनाई थी।

साभार : गूगल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद नौ विकेट पर 210 रन बनाए। इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 113 गेंदें शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया।

भारत की शुरुआत खराब रही। कप्तान आयुष म्हात्रे (1) और विहान मल्होत्रा (1) तीन ओवर के अंदर ही आउट हो गए। उस समय स्कोर सिर्फ नौ रन था। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (42 गेंदों में 33 रन) अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने राहुल कुमार (21) के साथ मिलकर 51 रनों की अहम साझेदारी कर पारी को संभाला।

यह साझेदारी खतरनाक होती उससे पहले ही सूर्यवंशी तीन चौके और दो छक्के लगाने के बाद सेबस्टियन मॉर्गन की गेंद पर एलेक्स ग्रीन को कैच देकर आउट हो गये। राहुल कुमार भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और ग्रीन की गेंद पर बीजे डॉकिन्स को कैच थमा बैठे।

विकेटकीपर हरवंश पंगालिया (24), कनिष्क चौहान (24) और दीपेश देवेंद्रन (0) लगातार अंतराल विकेट गंवाते रहे। आरएस अंबरीश ने 81 गेंदों में छह चौकों की मदद से जुझारू 66 रन बनाकर एक छोर संभाले रखा और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

इंग्लैंड ने बेन मेयस के नाबाद 82, बीजे डॉकिन्स के 66 और कप्तान थॉमस रेव के 37 गेंदों में नाबाद 49 रनों की मदद से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

मेयस ने अपनी 76 गेंदों की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि डॉकिन्स ने अपनी 53 गेंदों की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े। भारत के लिए लेग-स्पिनर नमन पुष्पक ने 65 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेंद्रन ने अपने सात ओवरों में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।