इंग्लैंड दौरे पर बढ़ी भारत की मुश्किल, चोटिल हुए दो स्टार गेंदबाज
इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को बड़ा झटका लगा, तेज गेंदबाज हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चौथे टी20 ही नहीं, बल्कि आखिरी मैच से भी बाहर हो गए। दोनों को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जिसकी वजह से वह इस…

इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को बड़ा झटका लगा, तेज गेंदबाज हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चौथे टी20 ही नहीं, बल्कि आखिरी मैच से भी बाहर हो गए।
दोनों को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जिसकी वजह से वह इस टी20 सीरीज के बाकी बचे मैच नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज हार गई है। ऐसे में शायद बोर्ड आखिरी के मैच के लिए किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान न करे, क्योंकि आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाना है।
इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, हर्षित और वरुण के रिप्लेसमेंट अगर मैनेजमेंट को चाहिए तो एक विकल्प यह है कि मैनेजमेंट वनडे टीम से दो खिलाड़ियों को पिक कर ले और उन्हें आखिरी टी20 मैच में मौका दे दे। भारत के लिए अपनी नंबर वन की रैंकिंग को बचाने के लिहाज से पांचवां टी20 मैच अहम है।

हर्षित और वरुण के विकल्प अगर भारत की वनडे टीम से उठाए जाएं तो आप वहां से लंबे कद वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को पिक कर सकते हैं, जबकि स्पिनर आपको चाहिए तो कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है, जिन्हें टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव है।
हालांकि, इस समय फॉर्म में नहीं हैं। अगर स्पिनर नहीं चाहिए तो आप जसप्रीत बुमराह के साथ जा सकते हैं, जिससे पेस बॉलिंग मजबूत होगी और वनडे सीरीज की तैयारी भी बुमराह की अच्छी हो जाएगी। जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 के बाद से कोई भी प्रोफेशनल मैच नहीं खेले हैं।
अगर उन्हें आखिरी मैच में मौका मिलता है तो वह वनडे सीरीज के लिए भी तैयारी अच्छी तरह कर लेंगे। आखिरी मैच उन्होंने 20 मई को खेला था। 50 दिनों तक उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। ऐसे में यह एक अच्छा विकल्प होगा। वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू हो रही है।
इस सीरीज के लिए लगभग सभी खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और तैयारियों में जुट गए हैं। अब देखना यह है कि क्या मैनेजमेंट इस बारे में सोचता है या फिर बेंच पर बैठे बाकी के 3 खिलाड़ियों के साथ ही आगे बढ़ेगा। बेंच पर आपको संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेड्गे दिखाई देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
