द इंडियन व्यू

इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट से पहले अभिषेक पर मंथन, शास्त्री ने दी अहम सलाह

टीम इंडिया को कल यानी गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। इस नॉकआउट मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम…

Ragwendra P Singh
March 4, 2026
2 min read
इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट से पहले अभिषेक पर मंथन, शास्त्री ने दी अहम सलाह

टीम इंडिया को कल यानी गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। इस नॉकआउट मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट को अभिषेक शर्मा को लेकर फैसला लेना होगा।

उन्होंने कहा है कि अभिषेक शर्मा दिमागी तौर पर कैसा महसूस कर रहे हैं? इस आधार पर उनको सेमीफाइनल के लिए चुना जाना चाहिए या फिर ड्रॉप कर देना चाहिए। उनके लिए ये टूर्नामेंट अच्छा नहीं रहा। लगातार तीन बार तो वे शून्य पर आउट हुए हैं।

रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा की जगह के बारे में कोई भी फैसला सबसे पहले उनके मेंटल स्पेस पर आधारित होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "जब तक टीम मैनेजमेंट को यह एहसास नहीं होता कि मेंटली वह ठीक नहीं है। अगर मेंटली, उसका माइंडसेट खराब हुआ है, तो उन्हें बाहर से, उससे बातचीत में, बस यह देखकर कि वह नेट्स में कैसे बैटिंग कर रहा है, उसे जज करना है।"

© AFP

पूर्व भारतीय हेड कोच ने यह भी कहा कि बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के बारे में वह तभी सोचेंगे, जब ईशान किशन और संजू सैमसन ओपन करें। शास्त्री ने यह भी बताया कि पिछली बार जब अभिषेक शर्मा पिछले साल मुबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे तो उन्होंने 54 गेंदों में 135 रन बनाए थे, जो किसी भारतीय का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर था।

उन्होंने इस पर कहा, "अगर ऐसा हैं तो मैं तभी ईशान किशन को ऊपर भेजने के बारे में सोचूंगा और फिर शायद रिंकू सिंह को उन्हें नीचे लाऊंगा।

यह एकमात्र बदलाव हो सकता है, लेकिन मैं फिर भी उनके साथ बना रहूंगा, क्योंकि पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, तो उन्होंने उनके खिलाफ शानदार सीरीज खेली थी। मैं वानखेड़े में इसे नजरअंदाज नहीं करूंगा।

उन्होंने पहले भी अच्छा किया है। उन्होंने वहां कुछ बड़े शतक और बहुत तेज़ शतक बनाए हैं। मैं उनके साथ बना रहूंगा, क्योंकि उनकी बैटिंग में काफ़ी दम है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।